एजुकेशन

CTET रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 3 दिन बाकी, जानें फीस से लेकर अप्लाई करने का तरीका

CTET 2026 Registration : कैंडिडेट को सीटेट परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी देनी होगी और अपनी हाल की फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई इमेज अपलोड करनी होगी। डेटा और जरूरी फीस सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, कैंडिडेट्स को कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेना होगा।

Image

CTET registration 2026

CTET 2026 Registration : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सिर्फ छह दिन में यानी 10 जून 2026 को CTET रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर देगा। छात्र ctet.nic.in पर CBSE CTET एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। CTET में सभी सवाल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे और उनमें से एक जवाब सबसे सही होगा। हर सवाल के लिए एक नंबर मिलेगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। CTET के लिए दो पेपर होंगे।

CTET 2026 रजिस्ट्रेशन : CTET 2026 Registration :

CBSE CTET के लिए आवेदन की प्रक्रिया बस 3 दिनों में बंद हो जाएगी।

  • (i) पेपर I उन लोगों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • (ii) पेपर II उन लोगों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • ध्यान दें: जो व्यक्ति दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) देने होंगे।
  • मुख्य प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेजी) होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: : CTET Exam: क्या होता है सीटेट और क्यों जरूरी है ये एग्जाम, जानें पहले अटेंप्ट में ही कैसे करें क्वालिफाई?

कितनी देनी होगी एप्लीकेशन फीस ?

कैंडिडेट को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी देनी होगी और अपनी हाल की फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई इमेज अपलोड करनी होगी। डेटा और जरूरी फीस सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, कैंडिडेट्स को कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेना होगा। जनरल/OBC(NCL) कैटेगरी के कैंडिडेट को सिर्फ पेपर-I या II के लिए ₹1000 और दोनों पेपर-I और II के लिए ₹1200 फीस देनी होगी। वहीं, SC/ST/दिव्यांग कैंडिडेट को सिर्फ पेपर I या II के लिए ₹500 फीस देनी होगी। दोनों पेपर-I और II में शामिल होने के लिए, SC/ST/दिव्यांग कैंडिडेट को ₹600 फीस देनी होगी।

CBSE ने दिया था अपडेट

CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @ctet.nic.in पर एक शॉर्ट नोटिस और विस्तृत जानकारी वाला बुलेटिन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार सितंबर चक्र की परीक्षा के लिए 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। CTET परीक्षा 2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

CTET परीक्षा कब होगी ? CTET Exam 2026 :

बताते चलें कि परीक्षा देश भर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अगर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती है, तो परीक्षा 5 सितंबर, 2026 (शनिवार) को भी आयोजित की जा सकती है। साथ ही सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में परीक्षा शहर चुनने का कोई ऑप्शन नहीं है। आवेदकों को परीक्षा शहर CBSE द्वारा रैंडम ही आवंटित किया जाएगा। किसी भी वजह से आवंटित परीक्षा शहर को बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article