एजुकेशन

CTET City Intimation Slip 2026: सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप कब जारी होगी? एडमिट कार्ड पर भी बड़ा अपडेट

CTET City Intimation Slip 2026: सीबीएसई 6 सितंबर 2026 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

Image

CTET City Intimation Slip कब जारी होगी?

CTET City Intimation Slip 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट CTET सितंबर 2026 का सिटी इंटीमेशन स्लिप किसी भी वक्त जारी कर सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे। सीटेट सितंबर 2026 की परीक्षा 6 सितंबर को दो शिफ्ट में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा जबकि पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, अगर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ जाती है तो 5 सितंबर को भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस बात का संकेत दिया जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप उपलब्ध होगा।

CTET सितंबर 2026 का सिटी इंटीमेशन स्लिप कैंडिडेट्स को इस बात की जानकारी देगा कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा। इस डॉक्यूमेंट से उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

CTET City Intimation Slip 2026: कैसे डाउनलोड कर पाएंगे

- सबसे पहले सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर CTET City Intimation Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- अब अपने लॉगइन डिटेल्स एंटर करें. इसके बाद आपका सिटी इंटीमेशन स्लिप आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रख लें।

CTET City Intimation Slip 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

एग्जाम सेंटर और परीक्षा के दिन के लिए दूसरे जरूरी दिशानिर्देश उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड सिटी इंटीमेन स्लिप के बाद जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि सीटेट का सिटी इंटीमेशन स्लिप सीटेट एडमिट कार्ड से अलग है और वे इसे एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें। ऑफिशियल नोटिकिकेशन के मुताबिक, सीटेट एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले यानी 3 या 4 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article