एजुकेशन

CTET Exam City Slip 2026: CTET में कितने नंबर चाहिए? जानें कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप

CTET Exam City Slip 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अभी तक CTET एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी नहीं की है। जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होंगे, वे जल्द ही ctet.nic.in से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जानें CTET में कितने नंबर चाहिए?

Image

CTET में कितने नंबर चाहिए

CTET Exam City Slip 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) परीक्षा के लिए अभी तक एग्जाम सिटी स्लिप जारी नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद इसे ctet.nic.in पर से चेक व डाउनलोड किया जा सकेगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो जानें CTET में कितने नंबर चाहिए?

CTET Exam 2026 के लिए कैसे बाटी जाएगी एग्जाम सिटी स्लिप

सेंटर उम्मीदवार द्वारा चुने गए स्थानों में से किसी एक में सेंटर अलॉट करने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन बोर्ड के पास यह अधिकार सुरक्षित है कि वह उम्मीदवार की पसंद के अलावा भारत में कहीं भी सेंटर अलॉट कर सकता है। हालांकि प्राथमिकता यही दी जाती है कि उम्मीदवार को उसके द्वारा चुने गए स्थानों में परीक्षा देने का मौका दिया जाए।

CTET Exam 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवार ध्यान दें

एक बार अलॉट किया गया सेंटर बोर्ड द्वारा बदला नहीं जाएगा। यदि किसी भी नोटिफाइड शहर में एग्जाम सेंटर चलाने के लिए उम्मीदवारों की संख्या बहुत कम है, तो बोर्ड अपने उस शहर में एग्जाम आयोजित नहीं कर सकता है और जिस उम्मीदवार ने उस शहर को पहली पसंद के रूप में चुना था, उसे दूसरी, तीसरी या चौथी पसंद के रूप में चुने गए किसी अन्य शहर में एग्जाम सेंटर अलॉट किया जा सकता है।

CTET Exam 2026 कब है?

CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर II सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे से 12 बजे तक और पेपर I शाम की शिफ्ट में 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा।

CTET कौन भर सकता है?, CTET Exam Eligibility

सीटेट का फॉर्म वे उम्मीदवार भर सकते हैं जिन्होंने 12वीं (50% अंकों के साथ) और 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष डिप्लोमा लिया है, या ग्रेजुएशन (न्यूनतम 45% अंकों के साथ) और B.Ed किया है, या ग्रेजुएशन (50% अंकों के साथ) और B.Ed (NCTE नियमों के अनुसार) किया है, या फिर वे इन कोर्सों के अंतिम वर्ष में हैं

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article