CTET September 2026 Correction Window : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन में करेक्शन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड ने एक नोटिस भी जारी किया है। अगर आपने भी सीटीईटी के लिए आवेदन किया है और अप्लाई करने के दौरान फॉर्म में गलती हुई है तो आप वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। 18 जून 2026 तक ये करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है जिसके मुताबिक सीटीईटीका 22वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। पहले ही बताया गया था कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन में संशोधन करने का मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन करेक्शन सुविधा 15 जून से लेकर 18 जून तक उपलब्ध है। इस दौरान उम्मीदवार अपनी पर्सनल डीटेल्स और चुने हुए कोर्स या फिर पेपर में बदलाव कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 18 जून है और इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जानें एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का तरीका-
सीटीईटी सितंबर 2026 के एप्लीकेंट्स को सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- सबसे पहले होम पेज पर दिए गए CTET September 2026 Correcttion Widow लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना लॉगिन डीटेल्स डालें।
- अपनी जानकारी भरने के बाद
Submit पर क्लिक करें। - आपको आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब जहां भी जरूरत हो आप करेक्शन कर सकते हैं।
- अब कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें।
