Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Explained: सीटीईटी 2026 में 75% छात्र हुए फेल, क्या छिन जाएगी लाखों टीचर्स की नौकरी?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के नतीजे 30 मार्च को घोषित किए। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद खुशी का शोर कम और मायूसी का सन्नाटा ज्यादा देखा गया। CBSE द्वारा जारी ऑफिशियल डेटा के अनुसार, CTET परीक्षा के लिए कुल 26,49,129 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 23, 24, 625 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर 5,97,061 उम्मीदवारों ने यह पात्रता परीक्षा पास की है। इसका मतलब ये हुआ कि 1727564 परीक्षार्थियों को सफलता नहीं मिली। ज्यादातर छात्रों के​ लिए य​ह निराश करने वाले आकड़े हैं, क्योंकि सीटेट 2026 पास करने का प्रतिशत महज 25.68% आया।

Image
सीटेट रिजल्ट 2026
Authored by: नीलाक्ष सिंह
Updated Apr 1, 2026, 16:30 IST
Follow on Google News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के नतीजे 30 मार्च को घोषित किए। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद खुशी का शोर कम और मायूसी का सन्नाटा ज्यादा देखा गया। CBSE द्वारा जारी ऑफिशियल डेटा के अनुसार, CTET परीक्षा के लिए कुल 26,49,129 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 23, 24, 625 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। 5,97,061 उम्मीदवारों ने यह पात्रता परीक्षा पास की। इसका मतलब ये हुआ कि 1727564 परीक्षार्थियों को सफलता नहीं मिली। ज्यादातर छात्रों के लिए यह निराश करने वाले आकड़े हैं, क्योंकि सीटेट 2026 पास करने का प्रतिशत महज 25.68% आया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद, देशभर में टीचर बनने या टीचिंग जॉब में बने रहने के लिए TET (Teacher Eligibility Test) पास करना अनिवार्य है। CTET या राज्य स्तर की TET पास किए बगैर आप शिक्षक नहीं बन सकते हैं। ये निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 में लिया था। इसके लिए 2 साल यानी सितंबर 2025 से मार्च 2027 तक का समय भी दिया गया है। यदि इस दौरान उम्‍मीदवार या कर्मचारी TET पास नहीं करेंगे, तो नौकरी जाने का खतरा हो सकता है। प्रमोशन पाने और स्थायी होने के लिए भी TET अनिवार्य है। हालांकि ये बात अलग है कि कुछ लोग, उम्मीदवार और राज्य जैसे तमिलनाडु इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर चुके हैं।

लाखों शिक्षकों की नौकरी संकट में

सीटेट परीक्षा कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक की कक्षाओं के शिक्षकों की भर्ती के लिए होती है, जिसके माध्यम से देशभर में टीचिंग के पदों को भरा जाता है। लेकिन इस बार रिजल्ट के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें साफ जाहिर है कि 75% के आसपास उम्मीदवार न्यूनतम कट-ऑफ तक नहीं पहुंच पाए। 25 फीसदी रिजल्ट जाने का मतलब है कि एक चौथाई सीटें ही भर पाएंगी और इसका सीधा असर शिक्षकों की बड़ी भर्ती पर पड़ेगा।

कट-ऑफ कौन निर्धारित करता है?

CTET 2026 की परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था। इसके नतीजे 30 मार्च को आए। गौरतलब है कि उम्मीदवार यदि CTET परीक्षा के न्यूनतम कट-ऑफ अंक हासिल नहीं करेंगे, तो वे प्रमाणपत्र नहीं पा सकेंगे। ये कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा निर्धारित की जाती है। फरवरी 2026 सेशन की परीक्षा में पाया गया कि 1727564 लोग मिनिमम कट-ऑफ तक नहीं पहुंच पाए।

किस वर्ग के लिए कितना था कट-ऑफ

सामान्य श्रेणी के लिए CTET का कट-ऑफ 150 में से 90 था, जिसका अर्थ है कि उम्मीदवार को 60% अंक प्राप्त करने होंगे।

OBC, SC, ST जैसी आरक्षित श्रेणियों से आने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक था, जिसका अर्थ है कि उन्हें 150 में से 82 लाने थे।

सीटेट पेपर-1 का पास प्रतिशत कितना रहा?

  • पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए) में 12 लाख 11 हजार 611 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया।
  • इनमें से 10 लाख 65 हजार 410 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
  • इनमें से 3 लाख 58 हजार 937 उम्मीदवारों को सफलता मिली।
  • सीटेट पेपर-1 का पास प्रतिशत 33.69 दर्ज किया गया।
सीटेट पेपर 1

सीटेट पेपर 1

सीटेट पेपर-2 का पास प्रतिशत कितना रहा?

  • पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) में 21 लाख 56 हजार 459 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया।
  • इनमें से 18 लाख 67 हजार 428 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
  • इनमें से 3 लाख 46 हजार 738 उम्मीदवारों को सफलता मिली।
  • सीटेट पेपर-2 का पास प्रतिशत 18.56 दर्ज किया गया।
सीटेट पेपर 2

सीटेट पेपर 2

सीटेट पेपर-1 और 2 को मिलाकर कैसा रहा रिजल्ट?

  • सीटेट पेपर-1 और 2 में 26 लाख 49 हजार 129 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया।
  • इनमें से 23 लाख 24 हजार 625 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
  • इनमें से 5 लाख 97 हजार 61 उम्मीदवारों को सफलता मिली।
  • सीटेट पेपर-1 और 2 का पास प्रतिशत 25.68 दर्ज किया गया।
सीटेट पेपर 1 और 2

सीटेट पेपर 1 और 2

रिजल्ट देखने का तरीका क्या है?

  • ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Activity के नीचे
  • CTET FEB 2026 Result पर क्लिक करें
  • नया पेज खुल जाएगा, जहां आप क्रेडिंशियल भरकर रिजल्ट देख सकते हैं।
  • आप डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।
CTET 2026 Result Direct Link

सीटेट परीक्षा क्या है और किस लिए आयोजित की जाती है?

सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET), ये एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो केंद्रीय सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। ऑफलाइन माध्यम से होने वाली इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं। CTET पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय (KV), नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीटेट पेपर-1 और 2 में क्या अंतर है?

CTET पेपर 1 और पेपर 2 में मुख्य अंतर उनके टारगेट टीचिंग लेवल में है: पेपर 1 क्लास 1-5 (प्राइमरी) के लिए होता है, जिसमें बाल विकास और पर्यावरण पर जोर दिया जाता है, जबकि पेपर 2 क्लास 6-8 (एलिमेंट्री) के लिए होता है। इसमें मैथ्स/साइंस या सोशल स्टडीज जैसे सब्जेक्ट पर फोकस किया जाता है। ये दोनों ही 150 मिनट के ऑफलाइन एग्जाम हैं, जिनमें 150 MCQ होते हैं। ये पेपर कुल 150 नंबर का होता है, और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

ध्यान रहे, परीक्षा साल में दो बार होती है, तो उम्मीदवार दोबारा इस परीक्षा के लिए ट्राई कर सकते हैं।

End of Article