एजुकेशन

CTET 2026: 9 अक्टूबर को होगी सीटेट परीक्षा, जानें किस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

CBSE CTET 2026 Exam Date Announced: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का आयोजन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए 4 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार तैयारी तेज कर दें।

Image

CTET 2026 Exam Date

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा की तिथि आ गई है। जिन उम्मीदवारों ने CTET 2026 Form भरा था, उनके लिए 9 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जबकि 4 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन विवरण की जरूरत पड़ सकती है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी सभी जानकारियां जरूर जांच लें। आपको पता ही होगा कि 6 सितंबर को इस परीक्षा का आयोजन किया जाना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन पोर्टल खोला गया था।

CTET 2026 ka paper दो शिफ्ट में होगा

CBSE द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जाएगा:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक

आपको ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर तय समय से 120 रिपोर्ट करना होगा यानी परीक्षा यदि 9:30 से है तो आपको परीक्षा स्थल पर 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। इसी तरह, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए भी 120 मिनट पहले रिपोर्ट करना जरूरी है।

CTET देशभर में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य संबंधित स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं।

उम्मीदवार अभी से शुरू करें तैयारी

परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। ऐसे में उम्मीदवार पूरे सिलेबस को एक बार दोहराने के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट जरूर हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न समझने और समय प्रबंधन बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article