Zomato CEO Deepinder Goyal marries Grecia Munoz: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दीपिंदर ने मेक्सिकन मॉडल और आंत्रप्रेन्योर ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। बता दें, ग्रेसिया भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने आई थीं और इसी दौरान दोनों को प्यार हुआ और एक महीने पहले दोनों ने शादी की है।
एक महीने पहले हुई थी शादी
मनीकंट्रोल के अनुसार, दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज ने एक महीने पहले शादी की है। दीपिंदर गोयल और ग्रेसिया मुनोज कथित तौर पर फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे। मुनोज के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, उनका जन्म मेक्सिको में हुआ है और अब वह भारत में अपने घर पर रहती हैं।
जोमैटो सीईओ की दूसरी शादी
बता दें कि यह जोमैटो सीईओ गोयल की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात आईआईटी-दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। 41 साल के दीपिंदर गोयल, फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और सीईओ हैं। उन्होंने 2008 में अपने अपार्टमेंट से कंपनी शुरू की थी। तब इसे फूडीबे (Foodiebay) कहा जाता था। अब जोमैटो भारत में 1,000 से अधिक शहरों में अपनी सर्विस दे रहा है।
कौन हैं ग्रेसिया मुनोज?
अपने इंस्टाग्राम बायो में, मुनोज कहती हैं कि वह "अब भारत में अपने घर पर हैं"। थ्रेड्स पर अपने बायो में मुनोज खुद को एक टेलीविजन होस्ट बताती हैं। वह 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक की विजेता भी हैं। जनवरी में मुनोज ने दिल्ली में प्रसिद्ध स्थानों के दौरे की तस्वीरें शेयर की थीं।
