टेक एंड गैजेट्स

अब मैसेज भूलने की चिंता खत्म, WhatsApp पर आया गजब का फीचर, ऐसे करेगा काम

Pin WhatsApp Messages In A Chat: कुछ महीने पहले ही व्हाट्सएप ने चैट और ग्रुप में एक महत्वपूर्ण मैसेज को पिन करने की सुविधा पेश की थी। हालांकि, पहले व्हाट्सएप ने केवल एक ही मैसेज को पिन करने की सुविधा दी थी।

Image

WhatsApp Pinned Message

Pin WhatsApp Messages In A Chat: यदि आप मैसेजिंग-चैटिंग के लिए मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप एक नए फीचर को जारी कर दिया है, जो यूजर्स को एक से ज्यादा मैसेज को पिन करने की सुविधा देता है। यानी अब कोई भी जरूरी मैसेज भूलने की चिंता खत्म होने वाली है। चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं ये भी जानेंगे।

मैसेज पिन फीचर

बता दें कि कुछ महीने पहले ही मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने चैट और ग्रुप में एक महत्वपूर्ण मैसेज को पिन करने की सुविधा पेश की थी। इससे चैट में स्क्रॉल करते समय सबसे महत्वपूर्ण मैसेज को वापस रेफर करने की समस्या हल हो गई। हालांकि, पहले व्हाट्सएप ने केवल एक ही मैसेज को पिन करने की सुविधा दी थी। लेकिन अब यूजर्स एक से ज्यादा (तीन) मैसेज को पिन कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

किसी भी मैसेज को पिन करने के लिए आपको बस चैट में उस मैसेज पर जाना है जिसे आप पिन करना चाहते हैं। अब मैसेज पर टैप करें और आई बटन पर जाएं। यहां आपको पिन का ऑप्शन दिख जाएगा। पिन पर टैप करें और मैसेज पिन हो जाएगा। पिन हुए मैसेज आपको चैट में सबसे ऊपर पिन साइन के साथ दिखाई देते हैं। बता दें कि आप मैसेज, फोटो- वीडियो और डॉक्यूमेंट्स तक को पिन कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स को 24 घंटे, 7 दिन और 30 दिन तक के लिए मैसेज को पिन करने की सुविधा मिलती है।

WhatsApp में आ रहे एआई फीचर्स

WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप फोटो एडिट के लिए एक नए एआई-संचालित फीचर पर काम कर रहा है, और यह भविष्य के अपडेट में उपलब्ध होगा! इस वर्जन बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है। नए फीचर में यूजर्स को फोटो के बैकग्राउंड को बदलने, रीस्टाइल करने और एक्सपैंड करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

यानी यूजर्स अपनी पसंद से फोटो में बदलाव कर सकेंगे और अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकेंगे। हालांकि, फीचर अभी डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है। इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए जल्द रोल आउट किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article