टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi 14 Series: Xiaomi 14 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi 14:Xiaomi ने €699 में एक नया Pad6S Pro भी पेश किया। टैबलेट सेगमेंट में पांचवें सबसे बड़े प्लेयर को उम्मीद है कि यह उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए वर्क पैड बन जाएगा।

Image

Xiaomi 14 Series: Xiaomi 14 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi 14: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शुरू होने से एक दिन पहले Leica के साथ साझेदारी में Xiaomi 14 सीरीज लॉन्च की। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने महंगी कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में एक और बदलाव किया है। वैश्विक बाजारों के लिए Xiaomi 14 की कीमत €999 और Xiaomi 14 Ultra की कीमत €1,499 होगी। Xiaomi 14 जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत लगभग ₹ 75,000 होने की संभावना है। फाइनेंस और ऑफर के साथ कीमत और नीचे हो सकती है।

Xiaomi ने €699 में एक नया Pad6S Pro भी पेश किया। टैबलेट सेगमेंट में पांचवें सबसे बड़े प्लेयर को उम्मीद है कि यह उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए वर्क पैड बन जाएगा।

तीन नए वियरेबल्स भी पेश किए गए

स्मार्टबैंड 8 प्रो में मॉडर्न हेल्थ और फिटनेस फीचर्स हैं। इसकी कीमत €69 है। वहीं एक हाथ से उपयोग के लिए जेस्चर-सक्षम फ़ंक्शन वाले WatchS3 की कीमत €149 होगी। इसके अलावा €199 की कीमत वाला Watch2 Google के WearOS के साथ आता है, यह अपनी पिछले जनरेशन की तुलना में हल्का है और इसमें हार्ट बीट मॉनिटरिंग शामिल है। यह सभी प्रोडक्ट वैश्विक बाज़ारों के लिए हैं।

हाइपरओएस को 2024 की पहली छमाही से डिवाइस में पेश किया जाएगा, जिसमें इसकी नई Xiaomi 14 सीरीज और इसकी 13 और 12 सीरीज शामिल है। Redmi Note 13 और 12 Pro सीरीज में भी नया OS मिलेगा।

हाइपरओएस कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है जो उसके स्मार्टफोन, वियरेबल्स, घरेलू उत्पादों और नई इलेक्ट्रिक कार जैसे प्लेटफार्मों और डिवासेस पर काम करता है। यूजर इंटरफेस को अधिक आकर्षक बनाने के लिए ओएस को फिर से डिजाइन किया गया है। चमकीले और शानदार रंगों के उपयोग के अलावा, ओएस Xiaomi स्मार्ट हब को भी सक्षम बनाता है, जो प्लेटफ़ॉर्म सभी घरेलू उत्पादों और उपकरणों को एक ही स्थान पर जोड़ता है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।और देखें

End of Article