एजुकेशन

CBSE ने जारी किया KVS व NVS Tier-II परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CBSE द्वारा केवीएस और एनवीएस टियर 2 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE ने जारी किया KVS व NVS Tier-II परीक्षा का रिजल्ट (Photo - AI)

KVS and NVS Recruitment Tier II Exam Result: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती परीक्षा 2026 के Tier-II परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 01 सितंबर 2026 को जारी इस परिणाम के माध्यम से टीजीटी (सोशल साइंस, स्पेशल एजुकेटर और इंग्लिश) तथा सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों के परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीगवार अप सीबीएसई एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों की सहायता के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिसके माध्यम से एक क्लिक में आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

इन पदों के रिजल्ट घोषित

सीबीएसई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निम्नलिखित पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं:

टीचिंग

TGT (सोशल साइंस)

TGT (स्पेशल एजुकेटर)

TGT (इंग्लिश)

नॉन-टीचिंग पद

सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (Senior Secretariat Assistant)

रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टेप 1 - सीबीएसई द्वारा रिजल्ट के लिए जारी आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in या cbse.gov.in पर क्लिक करें।

स्टेप 2 - अब नए खुले पेज पर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।

स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5 - उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंट आउट भी लें।

Tier-II अंक और इंटरव्यू से जुड़ी जरूरी जानकारी

जिन पदों में चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार शामिल है, यह परिणाम केवल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का स्टेटस दर्शाता है। ऐसे अभ्यर्थियों की मार्कशीट अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जिन पदों में इंटरव्यू नहीं है, उनके अंक अभ्यर्थियों के लॉगिन में रिजल्ट के साथ ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों को प्रेफरेंस दर्ज करना है, वे लॉगिन के माध्यम से तय समय में प्रक्रिया पूरी करें। इंटरव्यू व स्किल टेस्ट का शेड्यूल KVS/NVS से परामर्श के बाद कैंडिडेट लॉगिन पर जारी किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article