देश

'वे बेहतर हैं और उनकी हालत स्थिर है,आराम से खा-पी रहे हैं...'अन्ना हजारे की सेहत पर आया अपडेट, CM फडणवीस ने भी की मुलाकात

Anna Hazare Health Update: अन्ना हजारे का इलाज कर रहे कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि हजारे की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। भंसाली ने कहा, 'वे बेहतर हैं और उनकी हालत स्थिर है।'

Image

अन्ना हजारे की सेहत पर आया अपडेट

Anna Hazare Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके सहयोगी ने मंगलवार को बताया कि ब्लड रिपोर्ट से किडनी में इन्फेक्शन का पता चला था। कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने बताया कि हजारे की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। भंसाली ने कहा, 'वे बेहतर हैं और उनकी हालत स्थिर है।'

उनके सहयोगी दत्ता अवारी ने बताया कि 89 साल के हजारे को सोमवार रात अहिल्यानगर जिले के उनके गांव रालेगण सिद्धि से दक्षिण मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया। उन्हें शुरुआती इलाज के लिए गांव के ही एक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।अवारी ने कहा, 'अन्ना की ब्लड रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें किडनी में इन्फेक्शन था, लेकिन अब वे ठीक हैं।'

अन्ना हजारे से अस्पताल में मिले CM फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे से मुलाकात की। तबीयत खराब होने के चलते अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, 'अण्णा, आप शतायु हों।' इस दौरान मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अन्ना हजारे को बताया कि आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुकडी सिंचाई परियोजना के संशोधित खर्च को मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी सुनकर अन्ना हजारे ने खुशी और संतोष व्यक्त किया।

जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी अन्ना से मिले

इससे पहले दिन में, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी कार्यकर्ता की सेहत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर हजारे की हालत की बारीकी से जांच कर रहे थे।अवारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले हजारे को पिछले हफ्ते अहिल्यानगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे ठीक हो गए थे।

अन्ना ने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है

सेना के पूर्व जवान से सामाजिक कार्यकर्ता बने अन्ना हजारे ने कई सालों तक ग्रामीण विकास, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है। 2011 में हजारे के नेतृत्व में हुआ भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन नई दिल्ली में हुए सबसे बड़े जन-आंदोलनों में से एक था। मजबूत लोकपाल कानून की मांग को लेकर उनके 13 दिन के अनशन में भारी भीड़ जुटी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें