BPSC TRE 4 Application Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी नए नोटिस में स्कूल टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि की संभावित डेट जारी की गई है। जी हां, बीपीएससी द्वारा 31 अगस्त को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें 1 सितंबर से शुरू होने वाली आवदेन प्रक्रिया को स्थगित करने की जानकारी दी गई थी और बताया गया था कि जल्द ही आयोग द्वारा आवेदन की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
आज 1 सितंबर को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एक और नोटिस जारी किया गया है, जिसमें आवेदन की तिथियों की जानकारी दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले प्रक्रियात्मक कारणों से आवेदन टाल दिए गए थे, लेकिन अब आयोग ने नई संभावित तिथि स्पष्ट कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहद राहत भरी और सकारात्मक खबर है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - यूजीसी नेट 2026 इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी रि-एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बीपीएससी आवश्यक सूचना का मुख्य विवरण
| आयोग का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), 15, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना |
| परीक्षा का नाम | चतुर्थ चरण विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) |
| संभावित आवेदन तिथि | 21 सितंबर 2026 (21.09.2026) से प्रारंभ होने की संभावना |
| स्थिति | संशोधित विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधनों के बाद प्रक्रिया शुरू होगी |
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया और संशोधित विज्ञापन की विस्तृत नियमावली देखने के लिए नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, आरक्षण प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और CTET/STET सर्टिफिकेट तैयार रखें ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो। साथ ही परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें और सिलेबस के अनुसार रिवीजन और मॉक टेस्ट हल करने में करें।
