टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp के 5 हाई लेवल प्राइवेसी फीचर्स, अगर कर दिया एक्टिव को कई भी नहीं कर पाएगा ताका-झांकी

मोबाइल यूजर्स की प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए भी कंपनी कई तरह के तगड़े प्राइवेसी फीचर्स देती है। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इन फीचर्स के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए।

Image

वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देता है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

WhatsApp top 5 secret privacy features: वॉट्सऐप पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन लोग इसका अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर रहे हैं। वॉट्सऐप अब सिर्फ चैटिंग या फिर वॉइस कॉलिंग के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता बल्कि अब इसमें यूपीआई पेमेंट और ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। वॉट्सऐप ने हाल ही में भारतीय यूजर्स के लिए मोबाइल रिचार्ज की सुविधा पेश की है।

आज के समय में वॉट्सऐप एक दूसरे से कनेक्ट रहने का प्रमुख साधन बन चुका है। पर्सनल वर्क से लेकर प्रोफेशनल वर्क तक में बड़ी सहूलियत देता है। अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपी की तरह के फीचर्स देती है। मोबाइल यूजर्स की प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए भी कंपनी कई तरह के तगड़े प्राइवेसी फीचर्स देती है। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इन फीचर्स के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए।

डिजिटल वर्ल्ड में पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखना एक बेहद कठिन टास्क है। वॉट्सऐप हमेशान इंटरनेट की दुनिया से जुड़ा रहता है ऐसे में प्राइवेसी को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। आइए आपको वॉट्सऐप के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताते हैं जो डेली रूटीन लाइफ में आपके बेहद काम आने वाले हैं।

WhatsApp के 5 धमाकेदार फीचर्स

  • अगर आप यह नहीं चाहते हैं कि हर किसी को यह पता चले कि आप कब ऑनलाइन थे तो आपको इसे छुपाने का ऑप्शन मिलता है। WhatsApp यूजर्स को इस काम के लिए Last Seen और Online Status छुपाने का ऑप्शन देता है। इस ऑप्शन के साथ आप इसे कुछ कॉन्टैक्ट या फिर कुछ सेलेक्टेड लोगों के साथ तक सीमत कर सकते हैं।
  • WhatsApp यूजर्स को प्रोफाइल फोटो की सेफ्टी के लिए भी प्राइवेसी फीचर देता है। आप विजिबिलिटी को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आपको इसके लिए About Section में जाना होगा और फिर इसे Everyone से हटाकर My Contacts या फिर Nobody पर सेट कर सकते हैं। इससे अनजान लोगो से आपकी प्रोफाइल फोटो सरक्षित रहेगी।
  • अगर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कुछ ऐसे लोग हैं जिनको आप यह नहीं दिखाना चाहते कि आपने उनका मैसेज पढ़ लिया है तो आप चैट सेटिंग में जाकर Read Receipt को बंद कर सकते हैं। इसके बाद आप अगर उसके मैसेज को पढ़ भी लेंगे तो उसे नहीं पता चलेगा।
यह भी पढ़ें- Jio, Airtel या Vi किसका इंटरनेट है ज्यादा सुपरफास्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान ले ये बात
  • वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को Disappearing Messages का शानदार फीचर देता है। इस फीचर में एक टाइम लिमिट के बाद भेजे गए मैसेज ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाते हैं। यह फीचर तब काफी काम आता है जब आप किसी को बेहद संवेदनशील जानकारी शेयर कर रहे हैं और चाहते हैं कि वह किसी और के हाथ न लगे।
  • वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स को Two-Step Verification का शानदार फीचर देता है। यह एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है जो आपके सोशल मीडिया अकाउंट को डिजिटल वर्ल्ड में हैकर्स और स्कैम से सेफ रखेगा।
यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला Smartphone कब और कहां हुआ था लॉन्च , कितनी थी कीमत, क्या थे फीचर्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article