दुनिया का पहला Smartphone कब और कहां हुआ था लॉन्च , कितनी थी कीमत, क्या थे फीचर्स

World's First smartphone: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम लोग दिन में न जानें कितने बार करते हैं। क्या आपको मालूम है कि दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था और उसकी कीमत क्या थी?

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 24 2026, 14:52 IST
आज स्मार्टफोन हमारी बेसिक जरूरत बन चुका है। बच्चे से लेकर हर किसी के साथ में स्मार्टफोन मौजूद है। हम लोग अपने डेली रूटीन के कई सारे काम अब स्मार्टफोन के जरिए ही करते हैं। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक कई सारे अब स्मार्टफोन से ही होते हैं।Image Credit : IStock01 / 08

आज स्मार्टफोन हमारी बेसिक जरूरत बन चुका है। बच्चे से लेकर हर किसी के साथ में स्मार्टफोन मौजूद है। हम लोग अपने डेली रूटीन के कई सारे काम अब स्मार्टफोन के जरिए ही करते हैं। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक कई सारे अब स्मार्टफोन से ही होते हैं।

अगर हमारा स्मार्टफोन हमारे पास न हो तो हमारे कई जरूरी काम ठप पड़ सकते हैं। दिनभर में न जानें कितने बार हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था और इसके फीचर्स क्या थे?Image Credit : IStock02 / 08

अगर हमारा स्मार्टफोन हमारे पास न हो तो हमारे कई जरूरी काम ठप पड़ सकते हैं। दिनभर में न जानें कितने बार हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था और इसके फीचर्स क्या थे?

सबसे पहले हम आपको बता दें कि जिसे हम स्मार्टफोन कहते हैं उसकी शुरुआत करीब 1990 के दशक में हुई थी। उस दौर में फोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए ही इस्तेमाल होते थे। लेकिन एक कंपनी ने ऐसी टेक्नोलॉजी पेश की जिसने पूरे मोबाइल की दुनिया बदल दी।Image Credit : IStock03 / 08

सबसे पहले हम आपको बता दें कि जिसे हम स्मार्टफोन कहते हैं उसकी शुरुआत करीब 1990 के दशक में हुई थी। उस दौर में फोन सिर्फ कॉल और मैसेज के लिए ही इस्तेमाल होते थे। लेकिन एक कंपनी ने ऐसी टेक्नोलॉजी पेश की जिसने पूरे मोबाइल की दुनिया बदल दी।

आपको बता दें कि IBM ने सन 1992 में एक ऐसा मोबाइल बनाया था जिसमें कॉल के साथ साथ टच स्क्रीन और कई सारे डिजिटल फीचर्स भी दिए गए थे। इस फोन को IBM Simon Personal Communicator नाम दिया गया था।Image Credit : IStock04 / 08

आपको बता दें कि IBM ने सन 1992 में एक ऐसा मोबाइल बनाया था जिसमें कॉल के साथ साथ टच स्क्रीन और कई सारे डिजिटल फीचर्स भी दिए गए थे। इस फोन को IBM Simon Personal Communicator नाम दिया गया था।

IBM Simon Personal Communicator को ही दुनिया का पहला स्मार्टफोन माना जाता है। इसे कंपनी ने पहली बार अमेरिका में 1994 में लॉन्च किया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 899 डॉलर थी। उस दौर में यह काफी बड़ी रकम थी।Image Credit : IStock05 / 08

IBM Simon Personal Communicator को ही दुनिया का पहला स्मार्टफोन माना जाता है। इसे कंपनी ने पहली बार अमेरिका में 1994 में लॉन्च किया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 899 डॉलर थी। उस दौर में यह काफी बड़ी रकम थी।

दुनिया के पहले स्मार्टफोन को खरीदने वाला पहला ग्राहक भी कोई आम व्यक्ति नहीं था। यह एक अमेरिकी बिजनेस प्रोफेशनल था। कंपनी की तरफ से उस व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया गया था। कंपनी यह जरूर बताया कि स्मार्टफोन का पहला खरीदार एक बिजनेस एक्जीक्यूटिव्स और सरकारी अधिकारी था।Image Credit : IStock06 / 08

दुनिया के पहले स्मार्टफोन को खरीदने वाला पहला ग्राहक भी कोई आम व्यक्ति नहीं था। यह एक अमेरिकी बिजनेस प्रोफेशनल था। कंपनी की तरफ से उस व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया गया था। कंपनी यह जरूर बताया कि स्मार्टफोन का पहला खरीदार एक बिजनेस एक्जीक्यूटिव्स और सरकारी अधिकारी था।

90 के दशक में आया यह स्मार्टफोन अपने दौर की तुलना में काफी ज्यादा एडवांस था। इसमें टच स्क्रीन के साथ साथ ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा दी गई थी। इसके अलावा इसमें कैलेंडर, कॉन्टैक्ट सेविंग, नोटपैड और फैक्स भेजने की सुविधा भी मौजूद थी।Image Credit : IStock07 / 08

90 के दशक में आया यह स्मार्टफोन अपने दौर की तुलना में काफी ज्यादा एडवांस था। इसमें टच स्क्रीन के साथ साथ ईमेल भेजने और प्राप्त करने की सुविधा दी गई थी। इसके अलावा इसमें कैलेंडर, कॉन्टैक्ट सेविंग, नोटपैड और फैक्स भेजने की सुविधा भी मौजूद थी।

इसकी बिकी यूनिट्स के बारे में बात करें तो उस दौर में IBM Simon Personal Communicator के करीब 50,000 यूनिट्स बिकी थीं जो कि कंपनी के  लिए एक बड़ी सफलता है। Image Credit : IStock08 / 08

इसकी बिकी यूनिट्स के बारे में बात करें तो उस दौर में IBM Simon Personal Communicator के करीब 50,000 यूनिट्स बिकी थीं जो कि कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!