Jio, Airtel या Vi किसका इंटरनेट है ज्यादा सुपरफास्ट? नया सिम खरीदने से पहले जान ले ये बात
Jio, Airtel या Vi सिम यूजर्स के लिए काम की खबर है। एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चलता है कि इंटरनेट स्पीड के मामले में कौन नंबर वन है। अगर आप नया सिम खरीदने जा रहे हैं जो जरूर इस बात को जान लें।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 24 2026, 13:44 IST
Image Credit : IStock01 / 10
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया देश की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। जियो इस समय सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं। वहीं एयरटेल और वीआई के पास क्रमश:41 करोड़ और 20 करोड़ यूजर्स हैं।
Image Credit : IStock02 / 10
तीनों ही कंपनियों की तरफ से 5G सर्विस को भी लॉन्च कर दिया गया है। जियो और एयरटेल की 5G सर्विस देश के लगभग सभी शहरों में मौजूद है, वहीं वीआई की 5G सर्विस अभी सिर्फ देश के बड़े शहरों में ही उपलब्ध है।
Image Credit : IStock03 / 10
सभी टेलीकॉम कंपनियां अपनी सर्विस को ज्यादा फास्ट बताती हैं लेकिन, अब एक ऐसी रिपोर्ट आ चुकी है जिसने पूरी तरह से खुलासा कर दिया है कि इंटरनेट स्पीड के मामले में कौन सबसे आगे है।
Image Credit : IStock04 / 10
अगर आप नया सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं तो आपके मन में भी यही सवाल आया होगा कि उस कंपनी का सिम लेते हैं जिसका इंटरनेट ज्यादा तेज हो। तो आइए आपके इस सवाल का हम आपको जवाब देते हैं।
Image Credit : IStock05 / 10
आपको बता दें कि स्पीड गो की तरफ से साल की पहली तिमाही में भारत में इंटरनेट सर्विस प्रवाइड की स्पीड को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट की माने तो मोबाइल इंटरनेट के मामले में देश की नंबर एक कंपनी जियो मौजूद है।
Image Credit : IStock06 / 10
51 करोड़ यूजर्स वाली जियो की एवरेज मोबइल इटंरने स्पीड करीब 115.3Mbps है। वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो इसकी एवरेज स्पीड करीब 84.3Mbps और वोडाफोन आइडिया की एवरेज मोबाइल डेटा स्पीड 29.2Mbps है।
Image Credit : IStock07 / 10
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने में भारतीय इंटरनेट की स्पीड में काफी स्टेबिलिटी देखने को मिली है। स्पीड में करीब 4% तक का सुधार देखा गया है। वहीं अगर एवरेज मोबाइल इंटरनेट स्पीड की बात करें तो भारत में यह करीब 89.4Mbps दर्ज की गई है।
Image Credit : IStock08 / 10
रिपोर्ट से पता चलता है कि मौजूदा समय में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड में जियो सबसे आगे है। इसलिए अगर आप नया सिम लेने जा रहे हैं और इंटरनेट आपकी प्रमुखता है तो आप जियो की तरफ जा सकते हैं।
Image Credit : IStock09 / 10
वहीं अगर ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड की बात करें तो इस मामले में ACT Fibernet की डाउनलोड स्पीड सबसे बेहतर पाई गई। इसकी एवरेज डाउनलोड स्पीड करीब 118.1Mbps दर्ज की गई। अपलोड स्पीड के मामले में भी यह सबसे आगे रही। अपलोडिंग में एवरेज स्पीड 1.09.8Mbps रही।
Image Credit : IStock10 / 10
वहीं इस मामले में सरकारी टेलीकॉम कंपनी का भी जलवा रहा। ब्रॉडबैंड स्पीड में बीएसएनएल की एवरेज डाउनलोड65.7Mbps रही। भारत में 5G इंटरनेट स्पीड के मामले में भी जियो ने ही बाजी मारी। इस मामले में जियो की एवरेज डेटा स्पीड करीब 195.6Mbps रही।