WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए-नए अपडेट्स और नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप में एक ऐसा फीचर आने जा रहा है जो यूजर्स का बड़ा काम आसान कर देगा। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो जल्द ही आपको Meta AI के साथ रियल टाइम वॉयस चैट करने की सुविधा मिलेगी।
रियल टाइम वॉइस चैट फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि Meta AI से चैटिंग करने के लिए यूजर्स को अब हाथ से टाइप नहीं करना पड़ेगा। आप सिर्फ बोलकर ही चैटिंग कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड एआई फीचर है जिसे कंपनी कुछ बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही है।
स्पॉट हुआ नया फीचर
वॉट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन 2.25.21.21 बीटा अपडेट में रियल टाइम वॉइस चैट फीचर को स्पॉट किया गया है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की तरफ से इस फीचर को मार्च 2025 में रिपोर्ट किया गया था। अब कंपनी ने इस फीचर को टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर में यूजर्स को चैट विंडो में एक वेव आइकन मिलेगा जिस पर टैप करके मेटा एआई के साथ बातचीत करने का ऑप्शन मिल जाएगा। आपको बता दें कि यूजर्स सेटिंग ऑप्शन में जाकर ‘Voice Preferences’ से आटोमैटिक वॉयस मोड को एक्टिव कर सकते हैं। यह फीचर्स ऐप्लिकेशन में डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा।
चैटिंग के लिए मिलेंगे टॉपिक
कंपनी ने वॉयस चैट मोड को यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी फ्लेक्सिबल रूप से डिजाइन किया गया है। अगर आप कॉल टैब पर होते हैं तो मेटा एआई का आइकन अपने आप ही वेव आइकन बदल जाता है। आप यहां से ही डायरेक्टली वॉयस चैट शुरू कर सकते हैं। बातचीत शुरू होने पर आपको कुछ इंट्रेस्टिंग टॉपिक भी मिलेंगे। वॉयस चैट के दौरान आपको कॉलैप्स का आइकन मिलता है जिससे वॉयस चैट बैकग्राउंड में चली जाती है।
वॉयस चैट को बंद करने के लिए इसमें कई तरह के ऑप्शन दिए गए हैं। आप बाटम साइड में बने X बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चैट से बाहर आकर भी इसे बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चैट विंडो में टाइप करते हैं तो वॉयस चैट मोड ऑटोमैटिकली टेक्स्ट मोड में कनवर्ट हो जाता है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इसे जल्द ही रेगुलर यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।
