टेक एंड गैजेट्स

व्हाट्सएप पर खास मैसेज को ढूंढने में अब नहीं होगी दिक्कत, आ रहा ये कड़क फीचर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 21, 2023, 12:18 PM IST

WhatsApp new features: व्हाट्सएप के नए फीचर से पर्सनल चैट और ग्रुप के मैसेज को आप पिन कर पाएंगे। यानी आपको किसी दूसरे के द्वारा भेजा गया जो भी मैसेज खास लगे आप उसे टॉप पर कर पाएंगे। इससे ढेर सारे मैसेज के बीच किसी खास मैसेज को ढूढने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा और समय भी बच जाएगा।

Image

WhatsApp new features: वेबसाइट WABetaInf ने बताया कि अभी इस फीचर पर काम जारी है।

Photo : iStock

WhatsApp new features: व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म को दिलचस्प बनाने के लिए हमेशा नए फीचर पेश करता है। इसी कड़ी में अब वह एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसकी मदद से पर्सनल चैट और ग्रुप के मैसेज को आप पिन कर पाएंगे। यानी आपको किसी दूसरे के द्वारा भेजा गया जो भी मैसेज खास लगे आप उसे टॉप पर कर पाएंगे। इससे ढेर सारे मैसेज के बीच किसी खास मैसेज को ढूढने वाली परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा और समय भी बच जाएगा। हालांकि अभी पिन करने वाला खास फीचर सिर्फ चैट के लिए मिल रहा है।

चैट पर अगल से दिखेगा छोटा आइकन

व्हाट्सएप फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInf ने बताया कि अभी इस फीचर पर काम जारी है, लेकिन प्ले स्टोर पर उपलब्ध एंड्रॉयड 2.23.7.3 अपडेट के लिए नए व्हाट्सएप बीटा का रिव्यू किया जा सकता है। हालांकि सभी के लिए इस फीचर को रोलआउट में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट के अनुसार, एक बार पिन किए जाने के बाद, चैट पर एक छोटा आइकन दिखाई देगा जो पिन किए संदेश के बारे में जानकारी देता है और जो कि चैट बॉक्स के टॉप पर होगा।

नोटिफिकेशन मिलने में लोगों को हुई दिक्कत

अन्य खबरों की बात करें तो मैसेजिंग ऐप्लिकेशन ने iOS पर नोटिफिकेशन पर एक समस्या के लिए बग फिक्स अपडेट जारी किया है। कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर रिपोर्ट किया था कि उन्हें व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन के लिए समस्या हो रही है, जिससे उन्हें नए मैसेज की जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि, यह समस्या बिजनेस ऐप तक ही सीमित थी। रिपोर्ट में इस समस्या को दूर करने के लिए ऐप स्टोर से आईओएस के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article