ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट बहुत जल्द फेस्टिव सीजन Big Billion Days Sale (BBD Sale) का आगाज करने वाला है। साल की इस सबसे बड़ी सेल में फैंस को लगभग हर एक कैटेगरी में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिलने वाले हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली तगड़ी डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की तरफ से स्मार्टफोन्स पर BBD Sale में दिए जाने वाले ज्यादातर ऑफर्स को रिवील कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ से कई सारे स्मार्टफोन्स को सेल से पहले ही हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन खरीदारों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में तगड़ा फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ अच्छे बैंक ऑफर्स भी दे रही है। मतलब खरीदारी के समय आपकी एक्स्ट्रा बचत होने वाली है। आइए आपको कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताते हैं।
Ai+ Nova 2 Neo 5G
इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट में 18,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि आप इसे 16% के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 12,675 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा। इसके अलावा आप बैंक ऑफर्स में एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।Realme P4s Lite
इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट में 29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब आप इसे 50% की छूट के साथ अभी सिर्फ 15,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस कीमत में आपको स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है।
Vivo T5e
वीवो के इस स्मार्टफोन में भी आपको फेस्टिव सीजन में तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे वेबसाइट पर 26,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी इस पर 48% की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 13,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।
