टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आ रहा है गुस्सा दिलाने वाला फीचर, जानकर आप भी कहेंगे- ये क्या बना दिया

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके आने के बाद आपका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

Image

whatsapp begins testing status update notifications on android/Photo-AI

वैसे तो WhatsApp आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप है लेकिन कई बार यह ऐसे फीचर लॉन्च कर देता है जो वाकई परेशान करने वाले होते हैं। WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है। अब कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके आने के बाद आपका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

WhatsApp में अब एक ऐसा फीचर आने वाला है जिसके जरिए आप अपने चुने हुए कॉन्टैक्ट्स की स्टेटस अपडेट की रियल-टाइम नोटिफिकेशन पा सकेंगे यानी यदि कोई स्टेटस अपडेट करेगा तो आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो अपने करीबियों के अपडेट्स मिस नहीं करना चाहते। फिलहाल यह फीचर WhatsApp Beta 2.25.30.4 वर्जन में धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है।

कैसे काम करता है यह फीचर?

  • नया फीचर आपको यह तय करने की सुविधा देता है कि किन लोगों की स्टेटस अपडेट की नोटिफिकेशन आप पाना चाहते हैं।
  • इसके लिए किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस खोलें।
  • ऊपर दिए गए थ्री डॉट (Overflow) मेन्यू पर टैप करें।
  • “Get Notifications” पर क्लिक करें और कन्फर्म करें।
  • जैसे ही वह कॉन्टैक्ट कोई नया स्टेटस डालेगा, आपको रियल-टाइम में नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  • आप किसी भी समय इस फीचर को म्यूट या बंद कर सकते हैं।
  • अगर किसी कॉन्टैक्ट के लिए नोटिफिकेशन ऑन करते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं होगी।
  • नोटिफिकेशन में इमेज या वीडियो का प्रिव्यू भी दिखेगा, जिससे आप अपडेट को ऐप खोले बिना देख सकते हैं।

क्यों है यह फीचर खास?

  • जरूरी कॉन्टैक्ट्स के अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।
  • बाकी अनावश्यक स्टेटस अपडेट्स से बचा जा सकेगा।
  • प्राइवेसी और कस्टमाइजेशन दोनों बरकरार रहेंगे।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article