टेक एंड गैजेट्स

कोहली की कलाई पर बंधें इस बैंड के फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश! सेमीफाइनल में आया था नजर

Whoop Fitness Band: आमतौर पर फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एपल या सैमसंग के गैजेट्स को सटीक माना जाता है। ऐसे ही Whoop भी फिटनेस और एक्टिविटी को ट्रैक करने के मामले में सटीक एक्यूरेसी का दावा करता है। Whoop फिटनेस बैंड सिर्फ एक्टिविटी ट्रेक नहीं करता है बल्कि रियल टाइम स्ट्रेस लेवल भी बताया है।

Image

विराट कोहली

Photo : Twitter

Whoop Fitness Band: भारत बनाम न्यूजीलैंड हुए विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में कई रिकॉर्ड बने। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक भी बनाया। कोहली ने इस शतक के साथ अपने आइडल और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान कोहली की एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी कलाई पर एक बैंड पहने नजर आ रहे हैं। नेटिजेंस इसे स्मार्टवॉच बता रहे हैं। चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में...

कोहली की कलाई पर था इस कंपनी का बैंड

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान कोहली ने जो बैंड अपनी कलाई में पहना था, वह एक फिटनेस बैंड है, जो कि Whoop ब्रांड का है। Whoop एक अमेरिकन कंपनी है, जो फिटनेस वियरेबल गैजेट्स बनाती है। Whoop ने साल अपना पहला डिवाइस WHOOP 1.0 साल 2015 में लॉन्च किया और साल 2021 में WHOOP 4.0 लॉन्च किया गया है। कंपनी अपने प्रोडक्ट के साथ 99% एक्यूरेसी का दावा करती है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी सर्विस को बेहतर करने के लिए ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI के साथ साझेदारी भी है।

Whoop फिटनेस बैंड की खासियत

फिटनेस वियरेबल मार्केट में कई सारे गैजेट्स उपलब्ध है और 1 हजार से भी कम कीमत में आपको स्मार्टवॉच देखने मिल जाती है, लेकिन यह सिर्फ नाम के लिए फिटनेस डिवाइस होते हैं। आमतौर पर फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एपल या सैमसंग के गैजेट्स को सटीक माना जाता है। ऐसे ही Whoop भी फिटनेस और एक्टिविटी को ट्रैक करने के मामले में सटीक एक्यूरेसी का दावा करता है।

Whoop फिटनेस बैंड सिर्फ एक्टिविटी ट्रेक नहीं करता है बल्कि रियल टाइम स्ट्रेस लेवल भी बताया है। फिटनेस बैंड के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह प्लेयर्स की एक्टिविटी के हिसाब से उन्हें सोने का टाइम और सोने के घंटे तक तय करने में मदद कर सकता है, ताकि वह 100 फीसदी परफॉर्म कर सकें।

Whoop फिटनेस बैंड की कीमत

जैसा कि हमने बताया इस डिवाइस को अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। अमेरिका में इस डिवाइस को 12 महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ 239 डॉलर यानी करीब 20 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article