टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT होने वाला है और समझदार, कंपनी पेश करने वाली है GPT-4 का नया वर्जन

OpenAI to introduce GPT-5: GPT-5 को अपने पहले वाले वर्जन GPT-4 की तुलना ज्यादा पावर के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि फिलहाल GPT-4, ओपनएआई का सबसे लेटेस्ट चैटबॉट है, जो केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

Image

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी

Photo : Times Now Digital

OpenAI to Introduce GPT-5: नवंबर 2022 में ओपनएआई ने अपने एआई चैटबॉट चैटजीपीटी ChatGPT को पेश करने के बाद दुनिया को चौका दिया था। अब ChatGPT को लगातार डेवलप किया जा रहा है। कंपनी जल्दी ही इसका 5वां वर्जन यानी GPT-5 पेश करने की तैयारी कर रही है। ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने चैटबॉट के नए वर्जन को पेश करने के संकेत दिए हैं।

ओपनएआई GPT-5 पर कर रही काम

ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने खुलासा किया है कि ओपनएआई जीपीटी-5 पर एक्टिव तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसमें "सुपर इंटेलिजेंस" भी हो सकती है। अल्टमैन ने कहा कि वह आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) बनाने के अपने लक्ष्य के लिए माइक्रोसॉफ्ट से फंडिंग जुटाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट के बीच साझेदारी ठीक से काम कर रही है।

हालांकि, अब तक कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन ने GPT-5 की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इसे प्रशिक्षित करने के लिए अधिक डेटा की आवश्यकता होगी। अल्टमैन के अनुसार यह डेटा 'इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा सेट के संयोजन के साथ-साथ कंपनियों के डेटा' से आएगा।

GPT-4 की तुलना में होगी ज्यादा पावर

GPT-5 को अपने पहले वाले वर्जन GPT-4 की तुलना ज्यादा पावर के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि फिलहाल GPT-4, ओपनएआई का सबसे लेटेस्ट चैटबॉट है, जो केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि GPT-5 को पहले केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही पेश किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article