टेक एंड गैजेट्स

Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च: ₹24,999 में प्रीमियम लुक और पॉवरफुल फीचर्स का धमाका!

Vivo Y400 Pro 5G: Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है। फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Image

Vivo Y400 Pro 5G में 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Y400 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में फुल-एचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड और प्रीमियम लुक मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Y400 Pro 5G में AI फोटो एन्हांस और AI इरेज़ 2.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और IP65 की रेटिंग भी मिलता है।

Vivo Y400 Pro 5G: कीमत और कलर ऑप्शन

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज- कीमत ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज- कीमत ₹26,999
  • कलर ऑप्शन- फ्रिस्टाइल व्हाइट, फेस्ट गोल्ड और नेब्यूला पर्पल
  • इसे Vivo की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है।

Vivo Y400 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन

Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसका डिजाइन स्लिम है और यह केवल 7.4mm मोटा है, जिससे यह इस सेगमेंट का सबसे पतला फोन बन गया है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक Dimensity 7300 चिपसेट है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है और इसमें AI की कई एडवांस फीचर्स जैसे गूगल सर्किल टू सर्च, एआई नोट असिस्टेंट और AI Translation मिलता है।

कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-सी पोर्ट और IP65 रेटिंग भी शामिल है, यानी यह धूल और पानी से भी बचा रहता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article