टेक एंड गैजेट्स

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 में हो सकता है लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन

फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन होगा। जब फोन बंद होगा तो स्क्रीन 5.5 इंच की दिखेगी और खुलने पर यह 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन में बदल जाएगी। इसका डिजाइन किताब की तरह फोल्ड होने वाला होगा, जैसा कि Samsung Galaxy Z Fold सीरीज में देखा गया है।

Image

Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। (Image-AI)

Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मशहूर टेक एनालिस्ट मिंग-ची कूओ के मुताबिक, इसकी प्रोडक्शन 2025 के आखिर में सितंबर महीने से शुरू हो सकती है। यह नया फोन iPhone 18 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस फोल्डेबल iPhone को बहुत पतला बनाने की कोशिश कर रहा है।

7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन

डिजिट की रिपोर्ट के अनुसार, टेक एनालिस्ट मिंग-ची कूओ के मुताबिक, फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन होगा। जब फोन बंद होगा तो स्क्रीन 5.5 इंच की दिखेगी और खुलने पर यह 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन में बदल जाएगी। इसका डिजाइन किताब की तरह फोल्ड होने वाला होगा, जैसा कि Samsung Galaxy Z Fold सीरीज में देखा गया है।

डिजाइन और फीचर्स (संभावित)

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस फोल्डेबल iPhone को बहुत पतला बनाने की कोशिश कर रहा है।
  • फोन खुला होने पर इसकी मोटाई लगभग 4.5mm होगी।
  • बंद करने पर 9mm से 9.5mm तक मोटा हो सकता है।
  • फोल्ड की लाइन (crease) को लगभग न के बराबर रखने की कोशिश की जा रही है।
  • इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा और शायद Touch ID (Face ID की जगह) दिया जा सकता है।

कीमत और प्रोडक्शन

यह iPhone प्रीमियम कैटेगरी में आएगा। इसकी कीमत लगभग $2,000 से $2,500 (यानि ₹1,73,000 से ₹2,16,000 के बीच) हो सकती है। Apple अगले 2 से 3 सालों में 15 से 20 मिलियन यूनिट (1.5 से 2 करोड़) तैयार कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती लॉन्च के लिए Samsung Display कंपनी 7 से 8 मिलियन फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल बनाएगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article