स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 16 लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Amazon India पर फोन का एक माइक्रोसाइट दिखाई देने के बाद इसकी लॉन्चिंग की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि भारतीय वेरिएंट में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ ही फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आएगा।
Amazon पर दिखी फोन की लिस्टिंग
टिप्स्टर Paras Guglani ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Amazon की लिस्टिंग की जानकारी साझा की थी। बताया गया कि इस पेज पर फोन की लॉन्चिंग अगले महीने यानी दिसंबर में होने का संकेत मिला था। हालांकि, कुछ समय बाद यह पेज हट गया।
iQOO India के प्रमुख निपुण मार्या ने भी फोन के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की है, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया। iQOO 16 को India Mobile Congress 2026 में भी दिखाया गया था। इसके भारतीय वेरिएंट की Geekbench लिस्टिंग में 12GB RAM और Android 17 का जिक्र मिला है।
Snapdragon चिपसेट से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
कंपनी के मुताबिक, iQOO 16 के भारतीय मॉडल में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। Geekbench पर फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 पॉइंट हासिल किए हैं। रिपोर्ट में इस चिपसेट के 2nm प्रोसेस पर बने होने और 5.01GHz तक की क्लॉक स्पीड का भी दावा किया गया है।
165Hz डिस्प्ले और 8,400mAh बैटरी
फोन के भारतीय वेरिएंट के सभी फीचर्स सामने नहीं आए हैं। हालांकि, चीन में लॉन्च हुए मॉडल के आधार पर कुछ स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। चीनी वेरिएंट में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसमें Samsung M16 डिस्प्ले मटेरियल, 1.07 अरब कलर्स और 5,000Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।
HBM मोड में इसकी पीक ब्राइटनेस 2,800 निट्स तक है। बैटरी की बात करें तो चीनी मॉडल में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। भारतीय मॉडल में भी ये फीचर्स मिलेंगे या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कितनी हो सकती है कीमत?
iQOO ने भारत में फोन की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी अभी साझा नहीं की है। चीन में इसका शुरुआती वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 5,999 में उपलब्ध है। भारती में इसकी कीमत करीब 86,000 रुपये बैठती है। हालांकि, भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत अलग हो सकती है।
