चीन की दिग्गज कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर आप मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो इसे एक बार चेक कर सकते हैं। वीवो ने इस स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है जिससे आपको इसे बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा।
Vivo Y400 5G की कीमत
रियलमी ने अपने लेटेस्ट Vivo Y400 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें बेस वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ आता है जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 23,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Glam White और Olive Green कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।
इस दिन से शुरू होगी सेल
Vivo Y400 5G की सेल भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकेंगे। आपको खरीदारी के समय सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 10% तक का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है।
Vivo Y400 5G स्पेसिफिकेशंस
- Vivo Y400 5G में कंपनी ने 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है जिसमें एमोलेड पैनल मिलता है।
- स्मार्टफोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 को सपोर्ट करता है।
- इसमें आपको परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 मिलता है।
- कंपनी ने इसमें 8GB की LPDDR4X RAM और 256GB की स्टोरेज दी है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- पानी और धूल से सेफ रखने के लिए कंपनी ने इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी है।
