BSNL 5G Service: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से जियो, एयरटेल और वीआई की परेशानी बढ़ा रखी है। अब कंपनी अगस्त के महीने में एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। अगर आपके फोन में BSNL का सिम है तो आपको जल्द ही हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिल सकती है। कंपनी अगस्त के महीने में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। BSNL का यह कदम निजी कंपनियों के लिए एक नई मुसीबत बन सकता है।
कंपनी ने 'X' पर किया पोस्ट
सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल से एक पोस्ट किया था जिससे पता चलता है कि कंपनी इस महीने कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रही है। बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में यूजर्स के लिए डिजिटल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की बात कही है।
BSNL ने 'X' पर पोस्ट करके लिखा कि इस अगस्त बीएसएनएल नेक्स्ट लेवल डिजिटल एक्सपीरियंस पेश करने जा रहा है। BSNL के साथ गेम चेंजिंग डिजिटल जर्नी के लिए तैयार रहें।
निजी कंपनियों को हो सकता है नुकसान
आपको बता दें कि BSNL की 5G सर्विस को लेकर पिछले कई महीनों से लीक्स आ रही हैं। कंपनी के इस पोस्ट के बाद ऐसी संभावना है कि वह अगस्त में 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। अगर सरकारी कंपनी 5G नेटवर्क के क्षेत्र में कदम रखती है तो इससे जियो, एयरटेल और वीआई जैसी निजी कंपनियों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
दरअसल सराकरी कंपनी की सभी सर्विसेस निजी कंपनियों की तुलना में काफी सस्ती और किफायती हैं। ऐसे में संभावना है कि BSNL अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी ऑफर कर सकता है। इससे निजी कंपनियों को अपने ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हर हमीने होगी रिव्यू मीटिंग
आपको बता दें कि सरकार ने भी बीएसएनएल और एमटीएनएल को रिवाइव करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में बताया कि टेलिकॉम सेक्टर में पहली बार बीएसएनएल की रिव्यू मीटिंग की गई है और अब से हर महीने रिव्यू मीटिंग होगी।
