टेक एंड गैजेट्स

Vivo T5e भारत में लॉन्च, 13,999 रुपये में मिलेगा 5,500mAh बैटरी वाला नया बजट 5G फोन

15,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में Vivo T5e उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्टोरेज एक्सपेंशन, 90Hz डिस्प्ले और नए Android वर्जन के साथ एक भरोसेमंद बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

Image

90Hz डिस्प्ले और Android 16 का मिलेगा साथ

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की T5 लाइनअप का चौथा मॉडल है, जो Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G के साथ शामिल हो गया है। बजट सेगमेंट में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Android 16 आधारित लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Vivo T5e की कीमत और उपलब्धता

Vivo T5e को भारत में 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत में फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। स्मार्टफोन की बिक्री Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू हो चुकी है। इसे Aero Blue और Shadow Grey दो रंगों में खरीदा जा सकता है।

90Hz डिस्प्ले और Android 16 का मिलेगा साथ

Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसके अलावा हैंडसेट को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ Military-Grade Durability सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है।

Unisoc प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प

स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 8GB तक रैम का अनुभव मिल सकता है। वहीं, 64GB इंटरनल स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5e में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

5,500mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,500mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग का बैकअप दे सकता है।

बैटरी को चार्ज करने के लिए 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि बैटरी की हेल्थ चार साल तक बेहतर बनी रहेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article