Vivo T4 Ultra: यदि आप मिड रेंज वाले दमदार कैमरा फोन खरीदने की तैयारी कर रहें है तो आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए। वीवो अपने नए फोन वीवो टी 4 अल्ट्रा (Vivo T4 Ultra) को 11 जून को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन में 50MP सेल्फी कैमरा और 50-50-8MP के तीन रियर कैमरे मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Vivo T4 Ultra: क्या उम्मीद करें
विवो ने पुष्टि की है कि Vivo T4 Ultra मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट से लैस होगा। कैमरा ऑप्टिक्स के लिए, स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP (सोनी IMX921) मुख्य कैमरा मिलेगा, साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा।
स्मार्टफोन में मैक्रो कैमरे के साथ 50MP (सोनी IMX882) 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा। कंपनी ने कहा कि टेलीफोटो कैमरा EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ मैक्रो शॉट्स के लिए 10x तक जूम मिलेगा।
वीवो ने यह भी खुलासा किया है कि स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। डिजिट के अनुसार, इस फोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्टफोन में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
