टेक एंड गैजेट्स

iQOO 16 जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर और 8400mAh की बैटरी

iQOO 16 को लेकर अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

Image

बाजार में दस्तक देने वाला है नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप अगले कुछ दिनों में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो का सब-ब्रांड iQOO जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 16 होगा। इस स्मार्टफोन में आपको एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

iQOO 16 को लेकर अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फोन को अगले महीने भारत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। भारत में यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 की जगह लेगा।

जल्द लॉन्च हो सकता है iQOO 16

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर passionategeekz ने iQOO के आने वाले स्मार्टफोन की एक तस्वीर शेयर की है। माना जा रहा है कि यह iQOO 16 है। तस्वीर में फोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है, जिसमें तीन कैमरे मिल सकते हैं। कंपनी के इंडिया CEO Nipun Marya ने भी अक्टूबर में इस फोन को भारत में जल्द लॉन्च करने की बात कही थी। इसके अलावा, हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में भी इस स्मार्टफोन को दिखाया गया था।

iQOO 16 के संभावित फीचर्स

iQOO 16 के इंटरनेशनल वेरिएंट को Geekbench पर vivo I2607 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है।

चीन में पेश किए गए इस फोन में 6.85 इंच की 2K+ Samsung M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 3,168 × 1,440 पिक्सल है। इसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए भी कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

iQOO 16 का कैमरा भी होगा शानदार

फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इसका मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो iQOO 16 में 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन को कम समय में चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। कुल मिलाकर, iQOO 16 में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और अच्छे कैमरे मिलने की उम्मीद है। अब भारतीय बाजार में इसकी कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article