OnePlus Pad 3: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13 एस के साथ OnePlus Pad 3 टैबलेट को भी लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 13.2 इंच 3.4K डिस्प्ले और 12,140mAh की पावरफुल बैटरी से लैस है। इसमें 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
Oneplus Pad 3 की कीमत
यह टैबलेट दो वेरिएंट्स, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB स्टोरेज में आता है। इसे दो कलर ऑप्शन-Frosted Silver और Storm Blue में आता है। इसकी भारत में बिक्री की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। कीमत का खुलासा भी कुछ ही दिनों में होगा।
Oneplus Pad 3 Specifications: स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Pad 3 में Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 मिलता है। इसमें 13.2 इंच का 3.4K LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह TÜV Rheinland Eye Care 4.0 सर्टिफाइड स्क्रीन है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिप और Adreno 830 GPU मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 13MP रियर कैमरा, और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus Pad 3 में 12,140mAh की बड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 72 दिन तक स्टैंडबाय रह सकता है और 1 से 100% चार्ज सिर्फ 92 मिनट में हो जाता है।
यह टैबलेट OnePlus Stylo 2 स्टायलस और Smart Keyboard सपोर्ट करता है, जो अलग से खरीदे जा सकते हैं। इसका वजन 675 ग्राम है और यह सिर्फ 5.97mm पतला है। डिवाइस में 8 स्पीकर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और USB-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
