टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Oneplus का सबसे 'छोटू' फोन, 5850mAh बैटरी-12 GB रैम से है लैस

OnePlus 13s: वनप्लस 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 के साथ आता है। फोन में एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है। वनप्लस 13s में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,850mAh की बैटरी पैक की गई है।

Image

OnePlus 13s

OnePlus 13s: वनप्लस ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टपोन वनप्लस 13 एस (OnePlus 13s) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फ्लैगशिप-लेवल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 5,850mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.32 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

वनप्लस 13s की भारत में कीमत, उपलब्धता, ऑफर्स

भारत में OnePlus 13s को ब्लैक वेलवेट, ग्रीन सिल्क और पिंक सैटिन कलर में पेश किया गया है। यह दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। फोन के 12GB + 256GB वेरियंट की कीमत 54,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। हाई एंड वेरियंट को केवल काले और हरे रंग में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus 13s Specifications: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वनप्लस 13s में 6.32 इंच का 1.5K LTPO ProXDR डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल, (1,216×2,640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 2,160Hz PWM डिमिंग रेट है। स्क्रीन में एक्वा टच 2.0 तकनीक और ग्लोव मोड है, जिससे यूजर्स गीले या दस्ताने वाले हाथों से फोन को चला सकते हैं।

वनप्लस 13s में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 के साथ आता है। फोन में एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है।

कैमरे की बात करें तो वनप्लस 13एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-700 और दूसरा 50 मेगापिक्सल का S5KJN5 टेलीफोटो शूटर मिलता है। इसके साथ 2X ऑप्टिकल जूम मिलता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

वनप्लस 13s में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,850mAh की बैटरी पैक की गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, GPS के साथ NavIC, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन का वजन 185 ग्राम है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article