देश

SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, एक साथ दिखेगी कई संस्कृतियों की झलक

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय इस मंच पर एससीओ देशों की 'साझा सभ्यतागत विरासत’पर विचार-विमर्श के लिए विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवंबर को पुराना किला में इस मंच का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

Image

दिल्ली में SCO सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन।

Photo : ANI

SCO Civilisational Dialogue Forum : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थिति पुराने किले में सभ्यतागत संवाद मंच (SCO) का उद्घाटन करेंगे। इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम यहां ऐतिहासिक पुराना किला में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा।

अंतर-सांस्कृतिक संवाद बढ़ाना उद्देश्य

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा, 'इस मंच का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध और परस्पर जुड़ी सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करना, लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा अंतर-सांस्कृतिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।’ यह पहल 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा एससीओ के ढांचे के तहत सभ्यतागत संवाद के लिए एक समर्पित मंच स्थापित करने के प्रस्ताव पर आधारित है। बाद में एससीओ की बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था।

शिक्षाविद, विशेषज्ञ, सांस्कृतिक प्रतिनिधि एकत्र होंगे

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय इस मंच पर एससीओ देशों की 'साझा सभ्यतागत विरासत’पर विचार-विमर्श के लिए विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि एकत्र होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 नवंबर को पुराना किला में इस मंच का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। उद्घाटन समारोह में 'सभ्यताओं का संवाद - सांस्कृतिक प्रस्तुति’ शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संगीत, नृत्य, दृश्य कथावाचन और वर्णन का अनूठा समावेश होगा।

प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी

'वसुधैव कुटुम्बकम - विश्व एक परिवार है’विषय पर आधारित यह प्रस्तुति भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करेगी। इस मंच पर भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली 'अस्तित्व –हमारे अस्तित्व का सार’शीर्षक से प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास की विस्तृत झलक प्रस्तुत की जाएगी। बयान के अनुसार 21 और 22 नवंबर को चार विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्वानजन, शिक्षाविद्, विषय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article