कीमत और उपलब्धता
- यह प्रोडक्ट को देश भर में मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर पर उपलब्ध हैं।
- डॉमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304 की कीमत 1,099 रुपये
- बीट्स सीरीज TWS 7650 की कीमत 799 रुपये
- मॉडर्न सीरीज पावरबैंक UIPB-2151 की कीमत 1,699 रुपये
- इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 की कीमत 3,100 रुपये
Dominator Series Neckband UINB-2304 की खासियत
कंपनी के अनुसार, डोमिनेटर सीरीज नेकबैंड UINB-2304 उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो किसी भी वातावरण में हाई परफॉर्मेंस ऑडियो की मांग करते हैं। नेकबैंड में 35dB तक एक्टिव न्वाइज (ANC), 100 घंटे का म्यूजिक टाइम और 600 घंटे के स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग है।
Beats Series TWS 7650
कंपनी का दावा है कि बीट्स सीरीज TWS 7650 ईयरबड्स 120 घंटे का बैकअप देते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें 60ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है, जो इसे गेमिंग या स्ट्रीमिंग के लिए सही बनाते हैं। बड्स में क्वाड माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC), क्लियर कॉलिंग मिलती है। कंपनी इसमें ब्लूटूथ 5.3 स्टेबल कनेक्टिविटी की गारंटी देती है। बड्स टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और मैग्नेटिक डिजाइन के साथ आते हैं।
Modern Series Powerbank UIPB-2151
मॉडर्न सीरीज पावर बैंक UIPB-2151 उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें चलते-फिरते तेज, भरोसेमंद चार्जिंग की जरूरत होती है। इसमें PD + QC 22.5W आउटपुट है, जो कई डिवाइस को अल्ट्रा-फास्ट चार्ज करने की सुविधा देता है। इसमें 15W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। USB आउटपुट और टाइप-सी इनपुट/आउटपुट दोनों से लैस, यह पावर बैंक आपके कई सारे काम कर सकता है।
Innovative Series Portable Speaker UiBS-801
इनोवेटिव सीरीज पोर्टेबल स्पीकर UiBS-801 को 30W आउटपुट के साथ पेश किया गया है। इसमें 20 घंटे का बैकअप मिलता है। स्पीकर में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है। और इसे स्मार्टफोन के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। स्पीकर में फास्ट चार्जिंग के साथ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, इन-बिल्ट रिमोट कंट्रोल और प्रीमियम हैंगिंग लेदर बेल्ट जैसे फीचर्स हैं।
