टेक एंड गैजेट्स

Motorola Edge 70 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 30,000 से ज्यादा कम हो गई कीमत

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं तो जो सालों साल आपको डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे तो आप Motorola Edge 70 Pro की तरफ जा सकते हैं। कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप लेवल का डिजाइन, लुक और दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Image

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार कैमरा और पावरफुल चिपसेट देखने को मिलता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी आप इस समय मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro पर धमाकेदार डील मिल रही है। आप इस स्मार्टफोन को अभी हैवी डिस्काउंट के साथ बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं तो जो सालों साल आपको डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे तो आप Motorola Edge 70 Pro की तरफ जा सकते हैं। कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप लेवल का डिजाइन, लुक और दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। डिस्प्ले में शानदार कलर्स मिलते हैं जिससे आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर गेमिंग के दौरान अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।

इस स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 70 हजार रुपये से ज्यादा है लेकिन आप इसे अभी हजारों रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए आपको इसमें मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Motorola Edge 70 Pro पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

Motorola Edge 70 Pro एक फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन है इसलिए इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में 74,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। हालांकि अब कंपनी ग्राहकों को इस पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Motorola Edge 70 Pro पर ग्राहकों को इस समय फ्लैट 42% की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ 42,999 रुपये रह गई है। मतलब अगर आप अभी इस स्मार्टफोन की खरीदारी करते हैं तो आपके सीधे-सीधे 32 हजार रुपये बचने वाले हैं। कंपनी ग्राहकों को इस पर फ्लैट डिस्काउंट के बाद बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है जिसमें आपके पास एक्स्ट्रा बचत का भी मौका होगा।

धमाकेदार बैंक और एक्सचेंज ऑफर

फ्लिपकार्ट ग्राहको को Motorola Edge 70 Pro पर Flipkart Axis Credit Card से खरीदारी करने पर 4,850 रुपये का इंस्टेंड डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

अगर आप एक्स्ट्रा बचत करना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Pro की खरीदारी के दौरान आप फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो 27,450 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स

  • मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ ईको लेदर वाला बैक फिनिश डिजाइन मिलता है।
  • इसमें कंपनी ने 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है जिसमें 144Hz का सपोर्ट मिलता है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट दिया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स इसमें एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट दिया है जिसे आप एंड्रॉयड 17 पर अपडेट कर पाएंगे।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Mediatek Dimensity 8500 Extreme का सपोर्ट दिया गया है।
  • Motorola Edge 70 Pro में आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 70 Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article