टेक एंड गैजेट्स

Woke AI पर ट्रंप का बैन! क्या अमेरिका में बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का चेहरा

Trump Vs Woke AI: Woke AI का मतलब उस तरह की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से है जो समाज में जेंडर, नस्ल, LGBTQ+, या अन्य सामाजिक मुद्दों पर प्रोग्रेसिव या उदार विचारों को दर्शाती है। यानी जो AI मॉडल अपने जवाबों में राजनीतिक रूप से सही (politically correct) या समाज-संवेदनशील उत्तर देने की कोशिश करते हैं।

Image

अपने आदेश में ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ऐसे Woke AI से फैक्ट्स प्रभावित होते हैं। (image-istock)

Trump Vs Woke AI: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों में वोक (Woke) एआई के उपयोग पर रोक लगाने का एक कड़ा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर दिया है। अपने आदेश में ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ऐसे एआई से फैक्ट्स प्रभावित होते हैं। ट्रंप ने अपने आदेश में कहा, कई एआई सिस्टम्स विविधिता, समानता, समावेशन (डाइवर्सिटी, इक्विटी, इंक्लूजन यानी डीईआई) जैसे वैचारिक एजेंडों से प्रभावित हैं, जिससे इतिहास, विज्ञान और तथ्यों की विश्वसनीयता पर आंच आती है।"

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब से एजेंसियां केवल उन्हीं लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम) को खरीद सकेंगी जो सत्य और वैचारिक तटस्थता के दो सिद्धांतों का गंभीरता से पालन करेंगे।

एआई को वैचारिक रूप से तटस्थ बनाना जरूरी

इस आदेश में कई अहम बातें कही गई हैं, जैसे कि एआई को वैचारिक रूप से तटस्थ बनाना जरूरी होगा। ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, एआई मॉडल्स को सिर्फ सच्चाई और फैक्ट्स के आधार पर जवाब देने चाहिए। उन्हें किसी विचारधारा, जैसे डीईआई, को तवज्जो नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें लिखा गया है कि एलएलएम विक्रेताओं को ये सुनिश्चित करना होगा कि मॉडल किसी एक पक्ष से प्रभावित न हो, वरना उनका अनुबंध रद्द कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी दावा किया कि उनका देश दुनिया का उन्नत एआई ढांचा तैयार करेगा। उन्होंने कहा, " मेरा प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव साधन का उपयोग करेगा कि संयुक्त राज्य अमेरिका पृथ्वी पर कहीं भी सबसे बड़ा, सबसे शक्तिशाली और सबसे उन्नत एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण और रखरखाव कर सके।"

वोक शब्द मूल रूप से एक सकारात्मक सामाजिक शब्द था, जिसका मतलब- सामाजिक अन्याय, नस्लवाद, लैंगिक भेदभाव, अलगाववाद जैसे मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, लेकिन हाल के वर्षों में इसका अर्थ और इस्तेमाल बदल चुका है। ये शब्द इन दिनों खुद को पोलिटिकली करेक्ट साबित करने की कोशिश के तहत किया जाता है।

क्या है Woke AI का मतलब ?

Woke AI का मतलब उस तरह की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से है जो समाज में जेंडर, नस्ल, LGBTQ+, या अन्य सामाजिक मुद्दों पर प्रोग्रेसिव या उदार विचारों को दर्शाती है। यानी जो AI मॉडल अपने जवाबों में राजनीतिक रूप से सही (politically correct) या समाज-संवेदनशील उत्तर देने की कोशिश करते हैं।

"Woke" शब्द का मतलब है किसी व्यक्ति या सिस्टम का समाज में हो रहे भेदभाव और अन्याय के प्रति जागरूक होना। जब AI को इस सोच के हिसाब से ट्रेंड किया जाता है- जैसे कि: नस्लभेदी जवाब न देना, महिलाओं या LGBTQ+ पर गलत टिप्पणी से बचना, पॉलिटिकली न्यूट्रल या संवेदनशील जवाब देना, तो ऐसे AI को "Woke AI" कहा जाने लगा है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article