टेक एंड गैजेट्स

Instagram पर बच्चों की सुरक्षा के लिए आए नए फीचर्स, पेरेंट्स को भी मिलेगा कंट्रोल

मेटा के अनुसार, जब कोई किशोर किसी को पहली बार DM करेगा, तो उसे उस अकाउंट की जॉइनिंग डेट यानी Instagram पर कब अकाउंट बनाया गया, वह जानकारी भी चैट विंडो में दिखाई देगी। Meta ने उन अकाउंट्स के लिए भी सुरक्षा उपाय लागू किए हैं जो अभिभावक या टैलेंट मैनेजर बच्चों की ओर से चलाते हैं।

Image

Meta ने Instagram पर बच्चों की सुरक्षा के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स लॉन्च किए। (image-istock)

Instagram Safety Features: मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर किशोरों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इन फीचर्स के तहत अब किशोर यूजर्स को मैसेज करते समय सुरक्षा टिप्स मिलेंगे और वे यह भी देख सकेंगे कि दूसरे यूजर ने कब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। इसके साथ ही पैरेंट्स द्वारा मैनेज बच्चों के अकाउंट्स के लिए भी सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत किया गया है।

किशोरों के लिए मैसेजिंग में नए सेफ्टी टूल्स

एक न्यूजरूम पोस्ट में मेटा ने कहा कि किशोर जब किसी अन्य यूजर को डायरेक्ट मैसेज भेजने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पहले कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव दिखाई देंगे। ये सुझाव उन्हें सावधानीपूर्वक प्रोफाइल चेक करने, अनजान लोगों के संपर्क से बचने और सोच-समझकर जानकारी शेयर करने की सलाह देंगे। यह फीचर दोनों यूजर्स के एक-दूसरे को फॉलो करने के स्टेटस में भी एक्टिव रहेगा।

नया अकाउंट जॉइनिंग डिटेल्स फीचर

मेटा के अनुसार, जब कोई किशोर किसी को पहली बार DM करेगा, तो उसे उस अकाउंट की जॉइनिंग डेट यानी Instagram पर कब अकाउंट बनाया गया, वह जानकारी भी चैट विंडो में दिखाई देगी। इससे किशोर यूजर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि सामने वाला यूजर नया है या पुराना, जिससे संभावित स्कैमर्स को पहचानना आसान होगा।

ब्लॉक और रिपोर्ट करना अब और आसान

Meta ने ब्लॉकिंग प्रोसेस को भी सरल और असरदार बनाया है। जब कोई किशोर किसी यूजर को ब्लॉक करने का प्रयास करेगा, तो उसे अब “Block and Report” का विकल्प एक साथ मिलेगा। इससे किशोर न सिर्फ असहज बातचीत को खत्म कर सकेंगे बल्कि उसी समय Meta को रिपोर्ट भी कर सकेंगे, जिससे कार्रवाई फास्ट हो सकेगी।

बच्चों के अकाउंट चलाने वाले पैरेंट्स को भी मिलेगी सिक्योरिटी

Meta ने उन अकाउंट्स के लिए भी सुरक्षा उपाय लागू किए हैं जो अभिभावक या टैलेंट मैनेजर बच्चों की ओर से चलाते हैं। इन अकाउंट्स में अब Instagram की सबसे सख्त मैसेज सेटिंग्स लागू होंगी और Hidden Words जैसे फीचर्स सक्रिय रहेंगे, जो आपत्तिजनक कमेंट्स को ऑटोमैटिकली छिपा देंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article