स्मार्टफोन का रोल हमारी लाइफ में काफी ज्यादा बढ़ चुका है। अब स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग, चैटिंग या फिर सोशल मीडिया चलाने तक ही सीमित नहीं है। आजकल के स्मार्टफोन्स इतने ज्यादा एडवांस हो चुके हैं कि ये लाइफ सेविंग डिवाइस बन चुके हैं। अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि अब स्मार्टफोन्स में कुछ ऐसे फीचर्स भी मिलते हैं जो मुश्किल परिस्थितियों में आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं।
आज के समय में एंड्रॉयड (Android) और आईफोन (iPhone) दोनों में ही कई सारे ऐसे इन-बिल्ट 'Emergency Features' मिलते हैं, जिन्हें अगर सही समय पर एक्टिवेट कर लिया जाए, तो किसी भी बड़े हादसे या मुसीबत से बचा जा सकता है। अक्सर लोग नया फोन लेते समय कैमरा और प्रोसेसर तो चेक करते हैं, लेकिन इन लाइफ-सेविंग फीचर्स को सेट करना भूल जाते हैं। आइए जानते हैं फोन में छुपे उन बेहद जरूरी फीचर्स के बारे में जो इमरजेंसी में आपकी लाइफ बचा सकते हैं।
Emergency SOS
यह किसी भी स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल फीचर है। जब आप किसी मुसीबत में हों और फोन अनलॉक करके किसी को कॉल करने की स्थिति में न हों, तब यह फीचर बहुत बड़ी मदद करता है।
इस फीचर का लाभ लेने के लिए आपको बस अपने फोन के पावर बटन (Power Button) को लगातार 3 या 5 बार दबाना होता है। ऐसा करते ही आपका फोन ऑटोमैटिकली पुलिस (112) या आपके द्वारा सेट किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स पर कॉल कनेक्ट कर देगा।
लोकेशन शेयरिंग
जितना जरूरी इमरजेंसी एओएस फीचर है उतना ही जरूरी लोकेशन शेयरिंग फीचर भी है। यह फीचर किसी भी समय आपके चुने हुए करीबियों को आपकी लाइव लोकेशन का मैसेज भी भेज देता है, ताकि वे उस जगह पर पहुंच सकें जहां पर आप हैं।
इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Settings > Safety & Emergency > Emergency SOS पर जाना होगा। अगर आप iOS डिवाइस यानी आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सेटिंग पर जाकर Emergency SOS पर जाना होगा और फिर 'Call with 5 Presses' को इनेबल करें।
Medical ID
अगर कभी कोई एक्सीडेंट होता है तो उस कंडीशन में कोई भी अपने बारे में जानकारी नहीं दे पाता। ऐसे में आस-पास के लोग या फिर डॉक्टर्स फोन को अनलॉक नहीं कर पाते। 'Medical ID' इसी समस्या का समाधान है। इस फीचर की मदद से आप अपने ब्लड ग्रुप, एलर्जी, चल रही दवाइयां और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर जैसी जानकारियां फोन में सेव कर सकते हैं।
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई भी व्यक्ति आपके फोन को बिना अनलॉक किए आपकी मेडिकल डिटेल्स देख सकता है। इससे डॉक्टर्स को सही इलाज शुरू करने में मदद मिलती है।
इसे इस तरह से करें ऑन: Android: Settings > Safety & Emergency > Medical Information में जाकर अपनी डिटेल्स भरें।
iPhone: Apple Health ऐप खोलें, इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और फिर Medical ID पर जाकर डिटेल्स दर्ज करें और 'Show When Locked' को ऑन रखें।
Crash Detection और Fall Detection
अगर आप कोई लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके फोन में यह एडवांस फीचर मौजूद है। यह फीचर फोन के सेंसर्स जैसे G-Force सेंसर और जाइरोस्कोप की मदद से यह भांप लेते हैं कि यूजर का कोई गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ है या वह ऊंचाई से अचानक गिर गया है।
ऑटोमैटिक कॉल: गिरने या क्रैश होने के बाद अगर यूजर 10 से 60 सेकंड तक कोई रिस्पॉन्स नहीं देता, तो फोन खुद-ब-खुद इमरजेंसी सर्विसेज और आपके घरवालों को अलर्ट के साथ आपकी सटीक लोकेशन भेज देता है।
Satellite Connectivity
कई बार आप ट्रेकिंग, पहाड़ों या किसी ऐसे रिमोट इलाके में फंस जाते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से गायब होता है। ऐसे में 'Satellite SOS' फीचर आपकी जान बचा सकता है। यह फीचर बिना किसी सिम कार्ड या सेलुलर नेटवर्क के, सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से कनेक्ट होकर इमरजेंसी मैसेज भेज सकता है। फिलहाल यह फीचर कुछ ही स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है।
