टेक एंड गैजेट्स

Google Maps के जरिए ऐसे चेक करें अपने एरिया की एयर क्वालिटी, आसान है तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 08:36 PM IST

अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं और किसी लोकेशन पर जाने से पहले वहां की एयर क्वालिटी लेवल को चेक करना चाहते हैं। तो इसका तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

Image

Google Maps के जरिए ऐसे चेक करें अपने एरिया की एयर क्वालिटी

Photo : iStock

ठंड का मौसम आते ही एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण के चलते गैस चेंबर बना हुआ है। पराली का जलना, स्मॉग का होना और दिवाली में पटाखे फूटना। इन्हीं सब वजहों से ठंड के समय खासतौर पर वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। हवा के खराब स्तर से श्वांस संबंधी समस्याएं ज्यादा से ज्यादा लोगों को हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को कम से कम बाहर जाने की अपील की जाती है। कहीं जाना भी हो तो एयर क्वालिटी लेवल चेक करने के बाद ही जाने का सुझाव दिया जाता है। इसमें आपकी मदद करने के लिए गूगल के पास एयर क्वालिटी ट्रैकर फीचर मिलता है। ये जगहों का मौजूदा एयर क्वालिटी इंडेक्स बताता है।

Google Maps में एयर क्वालिटी लेवल चेक करने के लिए डेडिकेटेड टूल मिलता है। इस फीचर की मदद से आप किसी जगह की हवा की क्वालिटी चेक कर सकते हैं। अगर हवा की स्तर उस जगह पर ज्यादा खराब निकली तो आप जाना रद्द कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये टूल कैसे काम करता है।

Google Maps के जरिए ऐसे चेक करें एयर क्वालिटी:

  • सबसे पहले अपने ए़ंड्रॉयड या iOS फोन में गूगल मैप्स को ओपन करें।
  • इसके बाद अपनी लोकेशन को सर्च करें।
  • जैसे ही लोकेशन मिल जाए। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर टॉप राइट कॉर्नर पर मौजूद लेयर्स बटन पर टैप करें।
  • इसके बाद आपको Map types और Map details का ऑप्शन मिलेगा।
  • इसके बाद आपको Map details के अंदर 'Air Quality' पर टैप करना है।
  • इसके बाद गूगल आपको नेशनल AQI से एयर क्वालिटी बताएगा।
साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article