टेक एंड गैजेट्स

Snapchat ने इन यूजर्स के लिए लगा दिए नए नियम, इस्तेमाल करने से पहले जानें नए बदलाव

Snapchat का कहना है कि बच्चों और टीनएजर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाना उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी वजह से कंपनी लगातार ऐसे फीचर्स पेश कर रही है, जो युवाओं को सोशल मीडिया पर बेहतर सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान कर सकें।

Image

इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं।

Snapchat भारत समेत दुनियाभर में पसंद किए जाने वाला एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है। अगर आप स्नैपचैट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी की तरफ से बच्चों और टीनएजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। नए नियम लागू होने के बाद अब 13 से 15 साल के यूजर्स अपने स्पॉटलाइट पोस्ट को सिर्फ उन्हीं लोगों तक शेयर कर पाएंगे जो जिन्हें वे और उन्हें जो फॉलो करते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे ऑनलाइन की दुनिया में अनजान लोगों से होने वाली परेशानियों का खतरा कम होगा।

Snapchat जल्द ही कम उम्र के यूजर्स के लिए एक खास प्रोफाइल अनुभव शुरू करने जा रहा है। इस फीचर के तहत उनकी Stories और Spotlight पोस्ट सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देंगी जो उनके दोस्त हैं और जिन्हें वे भी दोस्त के रूप में जोड़ चुके हैं। इससे उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही, इन पोस्ट्स पर मिलने वाले लाइक्स, फेवरेट्स और अन्य सार्वजनिक एंगेजमेंट आंकड़े भी दिखाई नहीं देंगे, जिससे उनकी जानकारी अधिक सुरक्षित रहेगी।

बच्चों की सेफ्टी के लिए नए नियम

आपको बता दें कि पहले Snapchat 13 से 15 साल की उम्र के यूजर्स को Spotlight पर डिफाल्ट रूप से सभी लोगों के साथ कंटेंट शेयर करने की अनुमति देता था। हालांकि, उनकी पोस्ट उनके प्रोफाइल से जुड़ी नहीं होती थीं, जिससे अनजान लोग उनसे सीधे संपर्क नहीं कर सकते थे। अब कंपनी का मानना है कि बच्चों और टीएनएजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से नए सुरक्षा नियम लागू किए जा रहे हैं। इन बदलावों के बाद 16 साल से कम उम्र के यूजर्स का कंटेंट केवल उनके भरोसेमंद और आपसी दोस्तों तक ही सीमित रहेगा।

Snapchat का कहना है कि बच्चों और टीनएजर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाना उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी वजह से कंपनी लगातार ऐसे फीचर्स पेश कर रही है, जो युवाओं को सोशल मीडिया पर बेहतर सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान कर सकें।

Family Center फीचर भी हुआ अपडेट

कंपनी ने अपने Family Center फीचर को और बेहतर बनाया है। इस अपडेट के बाद माता-पिता यह आसानी से देख सकेंगे कि उनके बच्चे Snapchat पर Stories, Spotlight और अन्य फीचर्स का कितना उपयोग कर रहे हैं।

Snapchat पहले से ही किशोर यूजर्स की सुरक्षा के लिए कई सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यदि किसी बच्चे को किसी अनजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज प्राप्त होता है, तो ऐप उसे सतर्क रहने के लिए अलर्ट भेजता है। इसके अलावा, अगर कोई टीनएजर किसी अजनबी व्यक्ति के साथ बातचीत शुरू करता है, तो Snapchat उसे सावधानी बरतने के लिए चेतावनी संदेश भी दिखाता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article