टेक एंड गैजेट्स

50,000 रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरे वाला Galaxy S24 Ultra, यहां है धाकड़ डिस्काउंट

Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का मेन सेंसर, 10MP का टेलीफोटो, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मिलता है। फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है। इसमें 12GB रैम का सपोर्ट है।

Image

Samsung Galaxy S24 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Galaxy S24 Ultra Price drop: यदि आप कम कीमत में सैमसंग का दमदार कैमरा फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। क्योंकि भारत में 1,20,000 रुपये से ज्यादा की कीमत पर लॉन्च किया गया Samsung Galaxy S24 Ultra को आप बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन में 200MP का कैमरा और दमदार डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है।

गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा की कम हुई कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा अमेजन इंडिया पर 84,395 रुपये की छूट वाली कीमत पर उपलब्ध है, जबकि इसकी मूल कीमत 1,34,999 रुपये है। यानी आपको सीधे ही करीब 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसीआई कार्ड के जरिए फोन खरीदने वाले सभी ग्राहक 3,800 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इससे फोन की कीमत और कम हो जाती है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में मिलती है दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का डायनामिक LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। डिवाइस Android 15 पर आधारित OneUI स्किन के साथ आता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगा है। इसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरे मिलते हैं-200MP का मेन सेंसर, 10MP का टेलीफोटो, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स का भी सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article