Samsung Galaxy Unpacked event July 2025: टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने साल 2025 के दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट की घोषणा कर दी है। यह इवेंट 9 जुलाई को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च कर सकती है। चलिए जानते हैं इस इवेंट के बारे में...
Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 की होगी धांसू एंट्री
सैमसंग द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो से यह संकेत मिल रहा है कि कंपनी एक नई बुक-स्टाइल अल्ट्रा-थिन फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Galaxy S Ultra सीरीज के डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल करेगी। साथ ही एक तीसरा मॉडल, Galaxy Z Fold Ultra, भी लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसका नाम क्या होगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन यह Fold 7 का प्रीमियम वर्जन होगा।
Amazon और Flipkart पर लाइल हुआ प्री-बुकिंग पेज
Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड लॉन्च पेज लाइव हो चुके हैं। अमेजन पर Flip और Fold डिजाइन वाले दो फोन्स के स्केच दिखाए गए हैं, जो आगामी डिवाइसेज की पुष्टि करते हैं। यूजर्स ₹1,999 में इन फोन्स को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। रिजर्वेशन करने पर ₹5,999 तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।
कैसे करें प्री-बुकिंग?
- Amazon पर प्री-रिजर्व बटन पर क्लिक करें
- ₹1,999 का Amazon Pay गिफ्ट कार्ड खरीदें (रजिस्टर्ड ईमेल ID से)
- गिफ्ट कार्ड 24 घंटे के भीतर मेल में प्राप्त होगा
- इसके बाद आप 24 जुलाई 2025 तक डिवाइस खरीदकर प्री-बुक बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं
One UI 8 और Galaxy AI से होगा स्मार्टफोन और भी स्मार्ट
सैमसंग के अनुसार, इस इवेंट में नई AI-पावर्ड One UI 8 इंटरफेस की झलक भी दिखाई जाएगी। इसमें Galaxy AI के लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं, जो 2024 में पेश किए गए स्मार्ट फीचर्स से भी आगे होंगे।
Galaxy Watch 8 और Project Moohan की मिल सकती है झलक
हार्डवेयर की बात करें तो Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic और Watch Ultra की भी घोषणा की जा सकती है। साथ ही सैमसंग का प्रोजेक्ट Moohan भी इवेंट का हिस्सा बन सकता है, जिसकी चर्चा Google I/O 2025 में भी हुई थी।
