टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S23 की कीमत में 50% की बड़ी कटौती, छा गया Flipkart का धांसू ऑफर

Samsung Galaxy S23 5G की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। दमदार कैमरे और AI फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन को अब आप 50% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्रीडम सेल ऑफर में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को कई सारे धांसू ऑफर्स दे रहा है।

Image

सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई सबसे बड़ी गिरावट। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung Galaxy S23 Price drop: सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफो खरीदना है तो ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट तगड़ी डील लेकर आई है। फ्लिपकार्ट इस समय फ्रीडम सेल ऑफर में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अच्छी खासी डील ऑफर कर रहा है। इस समय आप Samsung Galaxy S23 5G को सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। ट्रिपल कैमरा, शानदार चिपसेट और रिवर्स चार्जिंग फीचर वाले फोन पर अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

सैमसंग ने जब इस प्रीमियम स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा था तब इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये के आस पास थी। लेकिन, अब आप इसे 30 हजार रुपये के आस-पास खरीद सकते हैं। भले ही यह स्मार्टफोन कुछ सालों पुराना है लेकिन आज भी डिजाइन, लुक्स और फीचर्स के मामले कई सारे स्मार्टफोन्स से काफी आगे हैं। Samsung Galaxy S23 में आपको डेली रूटीन वर्क से लेकर मल्टी टास्किंग में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Samsung Galaxy S23 5G डिस्काउंट ऑफर

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S23 5G इस समय 89,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। यह इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। अब आप इसे आधे से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। Freedom Sale ऑफर में कंपनी ग्राहकों को इस स्मार्टफो में पूरे 50% का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद अब प्लेटफॉर्म में इसकी कीमत सिर्फ 44,999 रुपये रह चुकी है। अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।

30 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। Samsung Galaxy S23 5G की खरीदारी पर आप अपने पुराने फोन को देकर करीब 38,550 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर इस एक्सचेंज ऑफर में आप 16-17 हजार रुपये भी बचा लेते हैं तो आप इस प्रीमियम सेगमेंट के फोन को 30 हजार रुपये से कम में खरीद सकेंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Samsung Galaxy S23 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Galaxy S23 5G में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम का प्रीमियम डिजाइन मिलता है।
  • सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में फोन में IP68 रेटिंग दी जिससे यह पानी में भी सेफ रहने वाला है।
  • स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
  • डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह प्रीमियम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
  • मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S23 5G में 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • Samsung Galaxy S23 5G में 3900mAH की बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article