टेक एंड गैजेट्स

365 दिन तक कम खर्च में एक्टिव रहेगा सिम, इस कंपनी ने लॉन्च किया एक और सस्ता प्लान

महंगे रिचार्ज प्लान्स मोबाइल यूजर्स की एक बड़ी टेंशन बन चुके हैं। लेकिन, अब करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब एक ऐसा प्लान है जिससे आप अफोर्डेबल प्राइस में 365 दिन तक बिना किसी टेंशन अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं।

Image

सरकारी टेलिकॉम कंपनी के सस्ते प्लान ने मोबाइल यूजर्स को दी बड़ी राहत। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Cheapest Recharge Plan: रिचार्ज प्लान हर एक मोबाइल यूजर के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुका है। बिना रिचार्ज के महंगा से महंगा स्मार्टफोन भी एक डिब्बे की तरह होता है। जब से टेलिकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं तब से मोबाइल यूजर्स के लिए एक नई परेशान खड़ी हो गई है। हालांकि इस बीच सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने लिस्ट में कई सारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स जोड़ रखे हैं। अब कंपनी अपनी तरफ ग्राहकों को लाने के लिए एक के बाद एक नए प्लान पेश कर रही है। अब सरकारी कंपनी 365 दिन तक चलने वाला एक सबसे किफायती प्लान लेकर आ गई है।

आपको बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में फ्रीडम ऑफर पेश किया था। इस ऑफर ने जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को 1 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि कंपनी ग्राहकों को 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रही है। अब कंपनी ने 365 दिन वाला नया प्लान पेश करके एक और धमाका कर दिया है।

BSNL ने किया बड़ा धमाका

BSNL के 365 दिन तक चलने वाले नए रिचार्ज प्लान का ऐलान अपने सोशल मीडिया हैंडल X से किया है। कंपनी के इस एनुअल प्लान की की कीमत सिर्फ 1999 रुपये है। सरकारी कंपनी का यह प्लान आपको बार-बार रिचार्ज के झंझट से पूरी तरह से फ्री करने वाला है। आइए आपको इस रिचार्ज प्लान की डिटेल जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल का 1999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपकी कई सारे टेंशन को पूरी तरह से खत्म करने वाला है। इस प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को पूरे 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी देती है। इस प्लान में आपको फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का भी ऑफर मिलता है। अगर आप चैटिंग करना चाहते हैं तो इस प्लान में कंपनी डेली 100 फ्री एसएमएस भी देती है।

रिचार्ज प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा

अगर आप अपने पर्सनल या फिर प्रोफेशनल वर्क के लिए अधिक डेटा चाहते हैं तो यह प्लान आपको जमकर पसंद आने वाला है। BSNL मोबाइल यूजर्स को इस एनुअल प्लान में कुल 600GB डेटा ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल के इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको किसी भी तरह की डेली डेटा लिमिट नहीं मिलती। मतलब आप इस 600GB डेटा को अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो एक दिन में पूरा डेटा खत्म कर दें या फिर मैनेज करके 365 दिन तक चलाएं। इसमें आपको हर दिन डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं रहेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article