टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च होगी Samsung Galaxy Ring, कंपनी ने कर दी घोषणा, प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध

Samsung Galaxy Ring: कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी रिंग को गैलेक्सी एआई से भी लैस किया है ताकि हेल्थ रिपोर्ट को तैयार किया जा सके। यह रिंग स्वास्थ्य मीट्रिक जैसे नींद, एक्टिविटी, सोते समय हार्ट रेट और जागते समय हार्ट रेट को मॉनिटर करने के अलावा अन्य एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है।

Image

Samsung Galaxy Ring

Samsung Galaxy Ring: सैमसंग गैलेक्सी रिंग को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसे अब भारत में प्री-रिजर्व के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया है। बता दें कि जुलाई में गैलेक्सी Z 6 सीरीज के फोल्डेबल डिवाइस के साथ सैमसंग गैलेक्सी रिंग को चुनिंदा मार्केट में पेश किया गया था। लेकिन इसे अब भारत में भी लॉन्च किया जा रहा है।

कितनी होगी कीमत

गैलेक्सी रिंग को 15 अक्टूबर तक प्री-रिजर्व किया जा सकता है, जिससे पता चलता है कि नया रिंग-स्टाइल जल्द ही भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इसकी सेल और कीमत की अब तक जानकारी नहीं दी गई है। ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी रिंग को 399 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। यदि आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सैमसंग सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से 1,999 रुपये की टोकन राशि देकर यूनिट को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। सैमसंग ने पुष्टि की है कि यह टोकन राशि रिफंडेबल है।

Samsung Galaxy Ring में क्या है खास

सैमसंग गैलेक्सी रिंग एक स्मार्ट वियरेबल डिवाइस है, जो कई हाईटेक सेंसर से लैस है। स्मार्टवॉच और बैंड की तरह यह हेल्थ ट्रैकिंग के कई फीचर उपलब्ध कराता है। इसके अलावा इसे एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलाया जा सकता है।

यह पानी में भी जल्दी खराब नहीं होता है, क्योंकि इसके साथ 10ATM वाटर रेजिस्टेंस मिलती है। यह ड 5 टाइटेनियम से बना है और आकार के आधार पर 2.3 ग्राम से 3 ग्राम के बीच वजन में आता है। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी रिंग नौ साइज और तीन कलर-टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम गोल्ड में उपलब्ध होगा।

गैलेक्सी एआई से लैस होगा रिंग

कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी रिंग को गैलेक्सी एआई से भी लैस किया है ताकि हेल्थ रिपोर्ट को तैयार किया जा सके। यह रिंग स्वास्थ्य मीट्रिक जैसे नींद, एक्टिविटी, सोते समय हार्ट रेट और जागते समय हार्ट रेट को मॉनिटर करने के अलावा अन्य एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article