टेक एंड गैजेट्स

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत

Samsung Galaxy M17 5G ने बाजार में 15 हजार रुपये से कम बजट में लॉन्च किया है। इसलिए अगर आप सस्ता स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलता है।

Image

सैमसंग ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Samsung)

अगर आप फेस्टिव सीजन में मिड रेंज सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो कि Samsung Galaxy M17 5G है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल दिया गया है।

Samsung Galaxy M17 5G ने बाजार में 15 हजार रुपये से कम बजट में लॉन्च किया है। इसलिए अगर आप सस्ता स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको सर्किल टू सर्च और Gemini Live जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy M17 5G की कीमत

Samsung Galaxy M17 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है लेकिन आप इसे लॉन्च ऑफर के तहत सिर्फ 11,999 रुपये में खर्च कर पाएंगे। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। टॉप वेरिएंट को कंपनी ने 15,499 रुपये स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को खरीदने में आपको नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिलेगा। स्मार्टफोन की सेल 13 अक्टूबर से शुरू होगी।

Samsung Galaxy M17 5G के स्पेसिफिकेशन

  • Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी है।
  • डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन दी गई है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन एक्सीनॉस 1330 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में आपको 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+5+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें आपको 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M17 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article