टेक एंड गैजेट्स

Motorola ने लॉन्च किया 9 JBL स्पीकर, 10,200mAh बैटरी और Android 16 के साथ आया नया टैबलेट

Moto Pad 70 Groove Tab Price: Moto Pad 70 Groove की सबसे खास बात इसका 9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम है। इसमें चार ट्वीटर, तीन वूफर और दो पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं, जो बेहतर बास और दमदार ऑडियो अनुभव देने का दावा करते हैं।

Image

Android 16 और कई AI फीचर्स

Moto Pad 70 Groove Tab Price: भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट शानदार ऑडियो अनुभव के लिए 9 JBL Pro स्पीकर सिस्टम, बड़ी 12.1-इंच 2.5K 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Android 16, Google Gemini और कई AI फीचर्स भी दिए हैं। Moto Pad 70 Groove की बिक्री भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी।

भारत में कीमत और उपलब्धता

Moto Pad 70 Groove को भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 33,999 रुपये रह जाएगी। यह टैबलेट Pantone Blue Surf कलर में उपलब्ध होगा और 7 अगस्त से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Moto Pad 70 Groove में 12.1-इंच 2.5K (2560×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 600 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गैमट का भी सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Android 16 और कई AI फीचर्स

यह टैबलेट Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। Motorola ने वादा किया है कि इसे Android 18 तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini, Circle to Search, AI Writing Tools, AI Notes, Smarter Reader और Smart Connect जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Smart Connect की मदद से यूजर फाइल शेयरिंग और स्क्रीन मिररिंग जैसे क्रॉस-डिवाइस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

9 JBL Pro स्पीकर सिस्टम

Moto Pad 70 Groove की सबसे खास बात इसका 9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम है। इसमें चार ट्वीटर, तीन वूफर और दो पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं, जो बेहतर बास और दमदार ऑडियो अनुभव देने का दावा करते हैं। इसके साथ Dolby Atmos, Bluetooth Speaker Mode और Live Transcript फीचर भी मिलता है, जो 40 से अधिक भाषाओं में ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है। हालांकि, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलता।

10,200mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

Moto Pad 70 Groove में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola का दावा है कि यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग कर सकता है। वहीं, केवल 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 2 घंटे का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

प्रीमियम डिजाइन और इन-बिल्ट किकस्टैंड

टैबलेट का वजन 775 ग्राम है और इसकी मोटाई केवल 6.8mm है। इसमें ऑल-मेटल बॉडी के साथ 360-डिग्री Kickstand 2.0 दिया गया है, जो Lean, Stand, Theatre और Hanging जैसे कई मोड को सपोर्ट करता है। इसे पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों ओरिएंटेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article