वायरल न्यूज़

279 रुपए का किराया, लेकिन मिला 2000 का टिप, कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने Social Media यूजर्स का जीता दिल

भारी बारिश में राइड कैंसिल किए बिना यात्री और उसके माता-पिता को सुरक्षित घर पहुंचाने वाले कैब ड्राइवर को सिर्फ 279 रुपए के किराए पर 2000 रुपए की टिप मिली।

Image

भारी बारिश में कैब ड्राइवर ने यात्री को परिवार समेत पहुंचाया घर, ईमानदारी के लिए बाद में मिला तगड़ा इनाम (X/@dakuwithchaku)

सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाली स्टोरी काफी तेजी से वायरल (Viral) हो रही है। इसमें एक कैब ड्राइवर की ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, यात्री ने भी अपनी दरियादिली दिखाकर यह साबित कर दिया कि अच्छे काम की हमेशा कद्र होती है। दरअसल, एक व्यक्ति ने भारी बारिश के दौरान कैब बुक की थी। उसके साथ उसकी मां भी थीं, इसलिए उसने ड्राइवर से खास तौर पर रिक्वेस्ट किया कि वह राइड कैंसिल न करे। खराब मौसम और पानी से भरी सड़कों के कारण कई ड्राइवर ऐसी स्थिति में राइड कैंसिल कर देते हैं, लेकिन इस ड्राइवर ने ऐसा नहीं किया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कैब ड्राइवर ने मुश्किल वक्त में निभाया साथ

यात्री ने इस कैब ड्राइवर की स्टोरी को सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया और ड्राइवर की जमकर तारीफ करते हुए उसे एक नेकदिल इंसान बताया। सात ही उसने ड्राइवर को स्पेशल थैंक्स भी कहा। यात्री ने बताया कि कैब ड्राइवर का नाम सुरेश था। सुरेश बारिश की परवाह किए बिना यात्री तक पहुंचा। रास्ता साफ न होने के कारण उसने लगभग 20 मिनट तक फोन पर बात करके सही लोकेशन ढूंढी। इसके बाद उसने यात्री और उसके माता-पिता को सुरक्षित अपनी गाड़ी में बैठाया और राइड शुरू किया। बारिश इतनी तेज थी कि कई जगह सड़कें पानी में डूबी हुई थीं। कुछ जगहों पर पानी कार के बोनट तक पहुंच गया था। इसके बावजूद ड्राइवर ने अपना आपा नहीं खोया और पूरे रास्ते बेहद सावधानी से गाड़ी चलाकर परिवार को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

अच्छे काम का मिला बड़ा इनाम

करीब छह किलोमीटर का यह सफर तय करने में लगभग एक घंटा लग गया। सबसे खास बात यह रही कि पूरे सफर के दौरान ड्राइवर ने कोई शिकायत नहीं की और मुस्कुराते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। राइड का किराया सिर्फ 279 रुपये था, लेकिन ड्राइवर की मेहनत और वादे से प्रभावित होकर यात्री ने उसे 2,000 रुपये की टिप दे दी। यात्री की यह पोस्ट वायरल होते ही हजारों लोगों ने ड्राइवर और यात्री, दोनों की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि ऐसे ड्राइवरों का सम्मान होना चाहिए, जबकि कुछ यूजर्स ने बताया कि वे भी अच्छे व्यवहार और ईमानदारी दिखाने वाले ड्राइवरों को अक्सर टिप देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article