एजुकेशन

UGC NET June Answer Key 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकती है यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UGC NET June Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी अंतरिम उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UGC NET June Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की

UGC NET June Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UGC NET Answer Key 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर की जारी कर (UGC NET June Answer Key) सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें परीक्षा जून में आयोजित की गई थी। ऐसे में अब आंसर की जारी होने में देरी हो रही है।

UGC NET Answer Key 2026: कब होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा

बता दें यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24, जून, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक था। जबकि दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 6 बजे तक निर्धारित थी। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET June Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Answer Key 2026 Objection: ऐसे करें आंसर की पर आपत्ति

  1. सबसे पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए पोर्टल को लॉग इन करें।
  2. अब उस सवाल को चुनें जिसपर आप चैलेंज करना चाहते हैं।
  3. यदि जरूरत हो तो सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स जरूर ऐड करें।
  4. फिर ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए शुल्क का भुगतान करें।
  5. अब अपनी आंसर की पर चैलेंज को सबमिट करें।

UGC NET June Result 2026 Date: कब आएगा यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट

यूजीसी नेट जून परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो अभी प्रोविजनल आंसर की ही जारी नहीं की गई है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। यहां आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article