Jio के 50 करोड़ यूजर्स की बड़ी टेंशन हुई खत्म, 336 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज
अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। जियो के पास पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। जियो के पास अपने 50 करोड़ यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान भी है जिससे आप 336 दिन तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री रह सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Oct 10 2025, 13:12 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 07
मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की बात हो और जियो का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता है। जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। अपने सस्ते और किफायती प्लान्स से जियो नंबर एक फेवरेट कंपनी बन चुकी है। ग्राहकों की सुविधा के लिए जियो ने पिछले कुछ समय में अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं।
Image Credit : Digit/Jio02 / 07
मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए कंपनी ने अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो के पोर्टफोलियो में अब आपको 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन और 365 दिन चलने वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit/Jio03 / 07
अगर आपको जियो का 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान महंगा लग रहा है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जियो ने अपनी लिस्ट में एक सस्ता प्लान भी जोड़ा है जो कि 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस एक प्लान से आप पूरे 11 महीने के लिए रिचार्ज खत्म होने की टेंशन से फ्री रहने वाले हैं।
Image Credit : Digit/Jio04 / 07
जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 1748 रुपये का शानदार सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आप 336 दिनों तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी नेटवर्क के लिए जियो ग्राहकों को इस प्लान में 3600 SMS भी देता है।
Image Credit : Digit/Jio05 / 07
आपको बता दें कि जियो का यह 1748 रुपये वाला प्लान एक वॉइस एंड एसएमएस ओनली प्लान है। इस प्लान को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है और वे डेटा पर एक्स्ट्रा पैसे नहीं खर्च करना चाहते। इसलिए अगर आपको सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान चाहिए तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Image Credit : Digit/Jio06 / 07
अगर आपको फ्री कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट डेटा चाहिए तो आप कंपनी के एनुअल प्लान की तरफ जा सकते हैं। जियो के पास 365 दिन तक चलने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 3599 रुपये है। इस प्लान में आपको पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। आप हर दिन 100 फ्री एसएमएस इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio07 / 07
जियो के इस एनुअल प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको 365 दिनों के लिए 912GB से ज्यादा इंटरनेट डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। यह जियो का एक ट्रू 5G डेटा प्लान है। इसमें कंपनी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है।