टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन, 16 हजार रुपये से कम है इसकी कीमत

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy F36 5G है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई सारे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले फीचर्स का सपोर्ट दिया है। सैमसंग के इस नए फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरे का भी सपोर्ट मिलेगा।

Image

सैमसंग ने भारतीय बाजार में पेश किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट- Digit)

Samsung ने भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को F-सीरीज में लॉन्च किया है। इसका नाम Samsung Galaxy F36 5G है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी ने शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और 50MP का कैमरा सेटअप दिया है। फीचर्स के साथ-साथ इसमें आपको शानदार डिजाइन भी मिलता है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसमें आपको यूजफुल और इंट्रेस्टिंग AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

सैमसंग ने Samsung Galaxy F36 5G के बैक पैनल में लेदर टेक्चर वाला डिजाइन दिया है जिससे यह काफी अट्रैक्टिव दिखता है। सैमसंग ने इसे जिस प्राइस रेंज में लॉन्च किया है उससे चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड्स की धड़कन बढ़ने वाली है। आइए आपको इसके वेरिएंट, प्राइस और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy F36 5G की कीमत

Samsung Galaxy F36 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप 6GB वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए 17,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ इसके 8GB वाले वेरिएंट को 18,999 रुपये में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को 1000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौक दे रही है। अगर आप इसे खरीदना चाह रहे हैं तो बता दें कि 29 जुलाई से इसकी सेल शुरू होगी।

Samsung Galaxy F36 5G Specifications

  • सैमसंग ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
  • डिस्प्ले में सुपर एमोलेड पैनल दिया गया है जिसमें 1080 x 2340 पैनल मिलता है।
  • डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है जो कि Samsung One UI 7 पर बेस्ड है।
  • Samsung Galaxy F36 5G में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाने की भी सुविधा दी है जिससे आप 2TB तक की स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
  • फोटोग्राफी के लिए सैमसंग ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+8+2 मेगापिक्सिल का सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 13 मेगापिक्सल कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें- Reels बनाने पर सरकार देगी ईनाम, हजारों रुपये की कमाई करने का है शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article